Fatehpur News: 14 वर्षीय किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म, नाबालिग किशोर पर दुष्कर्म का मुकदमा

Fatehpur News: पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी नाबालिग किशोर लड़के को गिरफ्तार कर बाल कारागार भेज दिया है।

Report :  Ramchandra Saini
Update: 2022-11-30 03:25 GMT

14 वर्षीय किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद पीड़िता के द्वारा दुष्कर्म की बात बताने पर दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी नाबालिग किशोर लड़के को गिरफ्तार कर बाल कारागार भेज दिया है।

जिले के ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के पेट में तीन दिन पूर्व दर्द उठने पर परिजन ने पूछताछ की तो लड़की ने परिजनों को बताया कि 7 माह पहले घर से माँ को खेत खाना देने जाते समय रास्ते मे नाले के पास उसके साथ गांव के एक 14 वर्षीय लड़के ने जबरन नाले के नीचे ले जाकर दुष्कर्म किया था और जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करता रहा। जिससे उसके पेट में बच्चा आ गया। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता नाबालिग लड़की ने पुलिस को तहरीर दिया है।

इस मामले में थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 27 नवंबर को एक लड़की की तरफ से तहरीर दिया गया कि उसके साथ सात माह पहले खेत जाते समय गांव के एक लड़के ने नाले के नीचे दुष्कर्म किया था। जिससे लड़की गर्भवती हो गई और एक बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में दुष्कर्म करने वाले 14 वर्षीय लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाल कारागार भेजते हुए जच्चा बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मेडिकल कराया है।

जिला अस्पताल का गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक आज करेगी घेराव

नाबालिग लड़की के द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद पुलिस द्वारा जिला महिला अस्पताल में घंटों जच्चा बच्चा को बैठाने के बाद भी भर्ती नही किये जाने से नाराज गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने जिला अस्पताल का घेराव करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा रही कि 7 माह तक परिजनों को बेटी का पेट नही दिखा क्या, जो बच्चा पैदा होने पर जानकारी की बात कह रहे हैं।  

Tags:    

Similar News