Fatehpur News: लकड़ी समझकर छू लिया मधुमक्खी का छत्ता, इलाज के दौरान मौत

Fatehpur News: मधुमक्खियों के डंक से बचने के लिए युवक पेड़ से कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।;

Update:2023-03-31 19:18 IST
Fatehpur NEWS (photo: social media )

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में खेत में पानी लगाने के बाद एक युवक पेड़ पर लकड़ी तोड़ने के लिए चढ़ गया। तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उसपर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से बचने के लिए युवक पेड़ से कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Also Read

मधुमक्खी के छत्ते में डाला था हाथ

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के तेंदुवा गांव के रहने वाले सुंदर पासवान का 26 वर्षीय पुत्र अखिलेश पासवान सुबह के वक्त खेत में काम करने के लिए गया था। इसके बाद वो जंगल की तरफ गया, वहां पेड़ पर लकड़ी तोड़ने चढ़ गया। मधुमक्खी के छत्ते को उसने लकड़ी समझकर छू लिया। इतने में मधुमक्खियां उसके ऊपर टूट पड़ीं। मधुमक्खियों के डंक से हताहत युवक पेड़ के कूद गया। आसपास के अन्य ग्रामीणों ने इसे देख तुरंत युवक के परिजनों को सूचना दी। युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मृतक युवक के चाचा ननकू ने बताया कि मृतक छह भाई बहन में सबसे छोटा था। युवक के मौत बाद उसकी मां राम दुलारी का रो-रोकर बेहाल हैं।

फतेहपुर में गश्त कर रहे होमगार्ड जवानों को पिकप ने उड़ाया, एक की मौत

ड्यूटी के दौरान गश्त कर रहे दो होमगार्ड जवानों को पिकप गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों होमगार्ड को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

सड़क किनारे चल रहे थे होमगार्ड, पीछे से आया वाहन

जिले के औंग थाना क्षेत्र के दुर्गागंज बड़ाहर गांव के पास रात में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड कन्हैया लाल उम्र 60 वर्ष, निवासी खदरा व ज्ञानमणी उम्र 55 वर्ष, निवासी बंथरा सड़क किनारे पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को देख रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकप गाड़ी चालक ने दोनों को रौंद दिया और मौके से भाग गया। रास्ते से निकल रहे राहगीरों ने खून से लथपथ दोनों होमगार्ड को देखकर पुलिस को सूचना दी थी। इस मामले में थाना प्रभारी वृंदावन राय ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News