एटा : मकान विवाद में ससुरालियों ने बाप और बेटी की कर दी हत्या, तीन गिरफ्तार

जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र में देररात पति पत्नी में चल रहे आपसी विवाद के चलते हत्यारों ने किलारोड पर घर में घुसकर पुत्री तथा उसके70 वर्षीय पिता की हथौड़ी से मारकर गला घोंटकर नृशंस हत्या कर दी। और फरार हो गए।

Update:2019-05-19 17:31 IST
प्रतीकात्मक फोटो

एटा: जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र में देररात पति पत्नी में चल रहे आपसी विवाद के चलते हत्यारों ने किलारोड पर घर में घुसकर पुत्री तथा उसके70 वर्षीय पिता की हथौड़ी से मारकर गला घोंटकर नृशंस हत्या कर दी। और फरार हो गए।

घटना के आरोपी कोई और नहीं मृतका का पति और उसके पति ही है। पुलिस ने आरोपी मृत्तिका के सास ससुर व ससुर के बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पति सहित तीन लोग फरार हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया शनिवार को देर रात मौहल्ला किलारोड अलीगंज में रात्रि दो बजे 70 वर्षीय रक्षपाल सिंह पुत्र लंकेश व उसकी 30 वर्षीय पुत्री सावित्री निवासी ग्राम सरायअगहत थाना नयागांव को सावित्री के पति पारस गुप्ता ने अपने अन्य परिजनों की मदद से घर में घुसकर हथौड़ी से काटकर व रस्सी से फांसी लगाकर नृशंस हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें...एटा: प्रेम की राह में परिवार बना रोड़ा तो कपल ने उठाया ये खौफनाक कदम

मृतका सावित्री देवी की शादी वर्ष 2016 में रक्षपाल ने काफी दान दहेज देकर की थी।। रक्षपाल की सावित्री अकेली पुत्री थी जिस कारण रक्षपाल अपनी पुत्री के साथ ही रहते थे।

मोहल्ला वासियों ने बताया कि शादी के बाद से ही सावित्री व उसके पति में विवाद रहने लगा पंचायतों के बाद भी कोई समाधान न निकलने के बाद सावित्री के ससुराली अलीगंज स्थित अपने आवास में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ दिल्ली में जाकर रहने लगे और सावित्री और सावित्री मकान का ताला तोड़कर जबरनअपने पिताके साथ मकान में रहने लगी।।

ये भी पढ़ें...एटा: प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे अवैध नर्सिंग होम पर हुई छापेमारी, संचालिका फरार

अलीगंज पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात सावित्री के पति अपने अन्य परिजनों के साथ वापस आये थे और दोनों पक्षों में विवाद व पंचायत हई किन्तु मामले को न बनता देख विवाद बढ गया और इसी विवाद में हथौड़ी से गले पर प्रहार कर फांसी लगाकर सावित्री व उसके पिता रक्षपाल की हत्या कर दी।

पुलिस ने घटना की नामजद रिपोर्ट पारस गुप्ता (पति) गिरीश (ससुर) मैना देवी (सास) भगवान दास (ताऊ का लड़का)सहित 6 लोगों के विरुद्ध नामजद दर्ज कराईं हैं ।पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

ये भी पढ़ें...एटा: दहेज में बुलट न देने पर पत्नी की फांसी लगाकर कर दी हत्या

Tags:    

Similar News