फिरोजाबाद जिला पंचायत सदस्य के पति को वृंदावन पुलिस ने लिया हिरासत में, सपाइयों ने थाने का किया घेराव

फिरोजाबाद जिले में वार्ड नं 32 से जिला पंचायत सदस्य सुनीता यादव के पति रामब्रेश यादव को वृंदावन में पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में के लिया।

Reporter :  Brajesh Rathore
Published By :  Ashiki
Update: 2021-06-09 04:31 GMT

सिरसागंज थाने पर पहुंचे सपा कार्यकर्ता 

फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद जिले में वार्ड नं 32 से जिला पंचायत सदस्य सुनीता यादव के पति रामब्रेश यादव को वृंदावन में पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में के लिया। थाना सिरसागंज में किसी ने उनके खिलाफ मुकदमा लिखवाया था। गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिरसागंज थाने का घेराव किया। साथ ही रामब्रेश यादव को छोड़ने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं ने हंगामा किया। बताया जा रहा है कि मामला जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट को लेकर है।

दरअसल, वार्ड संख्या 32 से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई सुनीता यादव और उनके पति रामब्रेश यादव पिछले दिनों से वृंदावन में अपने परिवार के साथ परिक्रमा करने गए थे। वहीं मंगलवार को वृंदावन पुलिस (Vrindavan Police) ने उनसे कहा कि आपके खिलाफ सिरसागंज थाने में तहरीर है और आपको थाने पर पूछताछ के लिए चलना होगा।


पुलिस सुरक्षा के बीच रामब्रेश को सिरसागंज थाने लेकर आया गया। वहीं जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक, बाद में घंटों तक चले हाई बोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस ने रामब्रेश यादव को कड़ी सुरक्षा में उनके घर पर छोड़ दिया।


रामब्रेश यादव ने लगाए ये आरोप

वहीं इस मामले में सिरसागंज थाने पर पुलिस हिरासत में पहुंचे रामब्रेश यादव ने कहा कि वे 3 दिन पहले सिरसागंज से तीर्थयात्रा पर गए थे। एकदम पुलिस कार्रवाई होना राजनीति का ही हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा ने ही उनको टिकट दी थी लेकिन बाद में सीट बदलने पर वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़े और जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि वे अपना वोट उसी को देंगे जिसके साथ बहुमत होगा लेकिन दबाव से वोट लेना गलत है।

Tags:    

Similar News