Firozabad: फिरोजाबाद के इटौली गांव का मुलायम सिंह से है क्या नाता, लोग बेचैन है नेताजी की तबियत खराब होने से

Firozabad: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने की जानकारी के बाद उनके पैतृक गांव इटौली में भी लोग उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

Report :  Brajesh Rathore
Update: 2022-10-05 10:11 GMT

मुलायम सिंह यादव परिवार के सदस्य उदयराज यादव।

Firozabad: पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व रक्षा मंत्री रहे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (SP Patron Mulayam Singh Yadav) की तबीयत बिगड़ने तथा आईसीयू में भर्ती होने की जानकारी के बाद उनके पैतृक गांव इटौली में भी लोग उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

इटौली गांव में मुलायम सिंह यादव ने अपना काफी जीवन किया व्यतीत

जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर एटा - शिकोहाबाद मार्ग पर स्थित व्लाक शिकोहाबाद के अंतर्गत इटौली गांव में नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपना काफी जीवन व्यतीत किया है। लोगों ने बताया कि उन्होंने यही से शिकोहाबाद के एके महाविद्यालय में बीटी ( बीटी) की पढ़ाई की थी। वह हर रोज एक इटौली गांव से लगभग 7 किलोमीटर दूर साइकिल से चलकर एके कॉलेज में पढ़ाई करने जाते थे।


मुलायम सिंह यादव परिवार के सदस्य उदयराज यादव ने ये बताया

मुलायम सिंह यादव परिवार के सदस्य उदयराज यादव ने बताया कि रिश्ते में वो उनके चाचा लगते हैं। नेताजी समय - समय पर इटौली गांव आया करते थे, और यहां के लोगों के बीच बैठकर हर तरह की बातें साझा करते थे तथा लोगों से उनके बारे में जानकारी हासिल किया करते थे। उदयराज सिंह ने बताया कि आज भी सैफई से नेताजी के परिवार के लोग यहां आते हैं तथा विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी करते हैं।


उदयराज के अनुसार उनके पिता के बाबा तथा नेताजी के बाबा सगे भाई थे। शिकोहाबाद तहसील के अंतर्गत आने वाले इस गांव को नेताजी ने अपने मुख्यमंत्री काल में इस गांव के लिए स्कूल दिया व महिला हॉस्पिटल पशु हॉस्पिटल विद्युत उप केंद्र महिला हॉस्पिटल अन्य कार्य करवाए। इटौली गांव से उनका आज भी लगाव कायम है।


मुलायम सिंह यादव का जन्म इटौली के मकान में हुआ था: ग्रामीण

ग्रामीणों की माने तो नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्म इटौली के इसी मकान में हुआ था आज भी नेता जी के घर में परिवार के लोग रहते है इस गांव और आसपास कमरिया यादव है। इटौली सजेती नगला इंची एक ही परिवार का गांव है। नेताजी मुलायम सिंह यादव के पिताजी सुघरसिंह यादव सैफई अपने ननिहाल में चले गए थे। उन्हें वहां जमीन मिल गई थी। ग्रामीण बताते है नेताजी हमेशा हम लोगों का विशेष ध्यान और लगाव रखते थे ये घर जिसपर सपा का झंडा लगा है ये पैतृक घर है।

Tags:    

Similar News