राप्ती नदी में नहाने गईं 5 लडकियां, खेल-खेल में डूबीं, 2 की मौत

Update: 2016-03-20 09:59 GMT

महाराजगंज: रविवार को राप्ती नदी में नहाते समय 5 लडकियां डूब गईं। इनमे से 2 लड़कियों की मौत हो गई, जबकि 3 लड़कियों का प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

क्या है मामला ?

-घटना महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थानाक्षेत्र के धानी गांव का है।

-5 लड़कियां राप्ती नदी में नहाने गईं थीं।

-तभी खेल-खेल में वे गहरे पानी में जा पहुंचीं।

-इसके चलते उनमें से सभी लडकियां नदी में डूब गईं ।

ग्रामीणों नें लड़कियों को बाहर निकाला

-नदी किनारे खड़े ग्रामीणों ने नदी में कूद कर लड़कियों को बाहर निकाला।

-लेकिन तब तक अर्चना (12) और नित्या (8) की मौत हो चुकी थी।

-ग्रामीणों ने बाकी 3 लड़कियों को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

Tags:    

Similar News