यूपी: क्या अभिशप्त हो गया है लोकभवन, अब तक आत्मदाह के 5 केस आ चुके हैं सामने

अमेठी की एक महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर लोकभवन के पास मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Update: 2021-02-05 08:04 GMT
महराजगंज की रहने वाली एक महिला ने लोकभवन के पास ही भाजपा कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लिया था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया था।

लखनऊ: लोकभवन के सामने शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने जैसे ही सभी को एक साथ तेल उड़ेलते हुए देखा।

फौरन दौड़कर उनके पास पहुंच गए। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

लोकभवन के सामने आत्मदाह के प्रयास का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इसके पहले भी ऐसे कई केस सामने आ चुके हैं। जिसमें कुछ लोगों को जान तक गंवानी पड़ी थी।

एक के बाद आत्मदाह की घटनाओं को लेकर अब लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। लेकिन एक सवाल है जिसका जवाब उन्हें अभी तक नहीं मिल पाया है। वो ये कि क्या अब लोकभवन अभिशप्त हो गया है?

आखिर बार-बार लोकभवन के बाहर ऐसी घटनाएं क्यों सामने आ रही हैं। वो भी तब जबकि लोकभवन राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में स्थित है।

इस इमारत के अंदर और बाहर हर वक्त पर पुलिस का कड़ा पहरा रहता है। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि इसके पहले कब-कब लोकभवन के सामने आत्मदाह की घटनाएं घटी हैं।

क्या अभिशप्त हो गया है लोकभवन, अब तक आत्मदाह के 5 केस आ चुके हैं सामने (फोटो:सोशल मीडिया)

यहां जानें इसके पहले कब-कब लोकभवन के सामने आत्मदाह की घटनाएं घटी

1 फरवरी 2021: लखनऊ में लोकभवन के सामने सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

आग लगाते देख पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और आग बुझाने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। युवक कन्नौज जिले का रहने वाला है।

19 अक्टूबर 2020: बाराबंकी के रहने वाले एक दम्पत्ति ने अपने दो बच्चों के साथ लोकभवन के सामने आत्मदाह की कोशिश की थी।

परिवार ने अपने 10 और 12 साल के बच्चों पर पहले मिट्टी का तेल डाला था फिर खुद को गीला किया था। लेकिन जैसे ही आग लगाने की कोशिश की।

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की मुस्तैदी से आत्मदाह का हादसा होते होते बच गया।

14 अक्टूबर 2020: महराजगंज की रहने वाली एक महिला ने लोकभवन के पास ही भाजपा कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लिया था।

आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने कई गिरफ्तारियां भी की थी।

डेडबॉडी(फोटो:सोशल मीडिया)

18 जुलाई 2020: अमेठी की एक महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली थी।

जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने भूमि विवाद के मामले में पुलिस की ओर से कथित तौर पर कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में इस तरह का कदम उठाया था।

बाद में इस मामले में अमेठी के जामो थाने के प्रभारी निरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News