फूडमैन को लोहिया संस्थान ने किया सम्मानित, दिया कोविड-19 उत्कृष्ट मानव सेवा पदक

राजधानी लखनऊ के कई चिकित्सालयों में गरीब मरीजों तथा उनके तीमारदारों को कई वर्षों से भोजन मुहैया कराने वाले फूडमैन विशाल सिंह को सम्मानित किया गया है।

Update: 2020-11-02 13:11 GMT

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के कई चिकित्सालयों में गरीब मरीजों तथा उनके तीमारदारों को कई वर्षों से भोजन मुहैया कराने वाले फूडमैन विशाल सिंह को राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ संयुक्त निदेशक संजय सिंह ने सम्मानित किया है। संस्था विजयश्री फाउंडेशन के प्रबंध संस्थापक विशाल सिंह को कोरोना महामारी के दौरान 7.5 लाख से अधिक जरूरतमंद लोगों भोजन उपलब्ध कराने के लिए कोविड 19 ‘उत्कृष्ट मानव सेवा पदक’ देकर सम्मानित किया।

हर संभव मदद कर रही यहफाउंडेशन

इस अवसर पर लोहिया संस्थान के संयुक्त निदेशक संजय सिंह ने कहा कि विजयश्री फाउंडेशन ‘प्रसादम सेवा’ द्वारा वर्ष 2007 से लगातार शहर के विभिन्न अस्पतालों में निशक्त तीमारदारों की भोजन सेवा के साथ-साथ मरीजों व तीमारदारों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वस्तुएं प्रदान कर उनकी हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि फूडमैन विशाल सिंह ने लखनऊ के कई अस्पतालों में भोजन सेवा करने के साथ ही तीमारदारों के ठहरने के लिए रैन बसेरे, वाटर कूलर, स्ट्रेचर व्हील चेयर या फिर कोविड 19 जांच के लिए कोविड टेस्ट बूथों का निर्माण कराया हैं।

यह भी पढ़ें: जंगली जानवर और किसान मुठभेड़ः अब नहीं पहुंचा पाएंगे नुकसान, है इंतजाम

प्रतिदिन एक हजार निशक्त जरूरतमंद लोगों की कर रहे भोजन सेवा

बता दे कि विशाल सिंह ने फूडमैन बनने के 14 वर्ष के इस सफर में काफी उतार चढ़ाव देखें लेकिन लोगों की सेवा करने के अपने उद्देश्य को पूरा करने से वह कभी भी पीछे नहीं हटे। उनकी इसी सेवा का परिणाम है कि राजधानी लखनऊ के 03 बड़े अस्पतालों केजीएमयू, लोहिया संस्थान तथा बलरामपुर अस्पताल में वह प्रतिदिन एक हजार निशक्त जरूरतमंद लोगों की भोजन सेवा कर रहें हैं।

यह भी पढ़ें: टूटी भगवान की मूर्तियां: बहुत ही गंदा काम किया पाकिस्तान ने, नहीं थम रहा जुर्म

किसी से भी कोई आर्थिक सहायता नहीं लेते

विशाल सिंह की इस निष्ठा को देखते हुए राजधानी लखनऊ के ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के भी कई लोग उनके इस कार्य में सहायता करने के लिए आगे आ रहे हैं। विशाल सिंह अपनी इस सेवा में सहायता के लिए आगे आये लोगों से केवल राशन या अन्य जरूरी सामाग्री ही लेते है। वह किसी से भी कोई आर्थिक सहायता नहीं लेते है।

रिपोर्ट- मनीष श्रीवास्तव

यह भी पढ़ें: 280 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आया ऐसा तूफान, सबकुछ कर दिया तहस-नहस

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News