Lakhimpur Kheri: विधायक अरविंद गिरी के निधन में पहुंचे पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा, हार्ड अटैक से हुई थी मौत

Lakhimpur Kheri : लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के गोला गोकर्णनाथ विधायक अरविंद गिरी (MLA Arvind Giri) के हार्ड अटैक से मौत में उनके आवास पर पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंचे।

Update: 2022-09-06 17:47 GMT

 लखीमपुर खीरी: विधायक अरविंद गिरी के निधन में पहुंचे पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के गोला गोकर्णनाथ विधायक अरविंद गिरी (MLA Arvind Giri) के हार्ड अटैक से मौत में उनके आवास पर पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (Former Deputy CM Dinesh Sharma) पहुंचे। उन्होंने बताया कि अरविंद गिरी हमें छोटे भाई की तरह प्यार करते थे। जब भी लखनऊ आते थे मेरे आवास पर मिलकर जाते थे।

पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भावुक नजर आए

लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) से रहे पांच बार के विधायक अरविंद गिरी का आज हार्टअटैक से मौत हो गई। भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद गिरी का हार्ट अटैक से निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

लखीमपुर खीरी: विधायक अरविंद गिरी को श्रद्धांजलि देते पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा

लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्ण नाथ विधानसभा से विधायक थे अरविंद गिरी की जीवन यात्रा

1993 : छात्र जीवन से राजनीति में आए।

1994 : सपा की सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय राजनीति की शुरुआत

1995 : रिकार्ड मतों से चुनाव जीतकर गोला पालिकाध्यक्ष बने

1996 : 13 वीं विधान सभा में सपा के टिकट पर पहली बार 49 हजार मत पाकर विधायक बने।

1998-1999: सदस्य, लोक लेखा समिति

2000 : दोबारा पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष

2002 : सपा के टिकट पर 14वीं विधान सभा के दूसरी बार विधायक बने

2002-2003: सदस्य, प्राक्कलन समिति

2005 : सपा शासनकाल में अनुज वधू अनीता गिरि को जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित कराया

2007 : नगर पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष पद पर पत्नी सुधा गिरि को जिताया

2007 : 58 हजार मत पाकर तीसरी बार पन्द्रहवीं विधान सभा में विधायक बने

2007-2009 सदस्य, अधिष्ठाता मण्डल

2008 सदस्य, प्रतिनिहित विधायन समिति

2007-2009 सदस्य, प्रदेश के स्थानीय निकायों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों की

जांच सम्बन्धी समिति

मार्च, 2022: 18वीं विधान सभा के लिए भारतीय जनता पार्टी पाँचवी बार विधायक निर्वाचित हुए।

नाम-अरविन्‍द गिरि

निर्वाचन क्षेत्र – 139, गोला गोकरननाथ, लखीमपुर खीरी

दल – भारतीय जनता पार्टी

पिता का नाम- स्व0 राजेन्द्र गिरि

जन्‍म तिथि –30 जून, 1958

जन्‍म स्थान- गोला गोकरननाथ

धर्म- हिन्दू

जाति- पिछड़ी (गुसाई)

शिक्षा- स्नातक, बीपीएड

विवाह तिथि- 21 जून, 1991

पत्‍नी का नाम- सुधा गिरि

सन्तान- दो पुत्र, दो पुत्रियां

व्‍यवसाय- कृषि, अध्यापन

मुख्यावास : मो0-तीर्थगोला गोकरन नाथ, जिला- लखीमपुर-खीरी

Tags:    

Similar News