3 प्रेमियों से अवैध संबंध का पति ने किया विरोध, पत्नी ने कुल्हाड़ी से कटवा दिया

पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके तीन प्रेमियों को अरेस्ट कर लिया है। साथ ही हत्याकांड की साजिशकर्ता पत्नी समेत चारों अभियुक्तों कत्ल के जुर्म में जेल भेज दिया है।

Update: 2021-02-06 09:33 GMT
पुलिस के मुताबिक महिला दावा करती थी उसके ऊपर देवी की कृपा है। उसके शरीर पर माता आती हैं। इसलिए वह तंत्र मंत्र में लीन रहती थी।

लखनऊ: यूपी के हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर 50 वर्षीय पति की हत्या कर दी। ये पूरा वाकया बिलग्राम इलाके का है।

पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला के तीन युवकों के साथ अवैध सम्बन्ध थे। इस बात की भनक उसके पति को लग गई थी। उसने अवैध सम्बन्धों को लेकर विरोध करना शुरू दिया था।

इस बात से नाराज महिला ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर हत्या का ताना-बाना बुना और घर में ही कुल्हाड़ी से काटकर पति की हत्या कर दी थी।

फिरोजाबाद: पुलिस का छापा, तस्करी के लिए लाए देसी प्रजाति के 96 कछुए बरामद

3 प्रेमियों से अवैध संबंध का पति ने किया विरोध, पत्नी ने कुल्हाड़ी से कटवा दिया(फोटो: सोशल मीडिया)

पुलिस ने चारों आरोपियों को भेजा जेल

बात में पुलिस से बचने के लिए महिला ने पति की हत्या का आरोप अपने ही एक प्रेमी पर लगाया था। पुलिस ने जब पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की तो सच्चाई सामने आ गई।

हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता मृतक की पत्नी ही निकली। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके तीन प्रेमियों को अरेस्ट कर लिया है। साथ ही हत्याकांड की साजिशकर्ता पत्नी समेत चारों अभियुक्तों कत्ल के जुर्म में जेल भेज दिया है।

पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मझियारा के रहने वाले राम अवतार कश्यप की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी चमेली और उसके प्रेमी ऋषिपाल और महिला के गांव के ही विजयपाल और रामसेवक को अरेस्ट किया है।

इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि 31 जनवरी को सोते समय घर के बाहर राम अवतार कश्यप की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में मृतक राम अवतार की पत्नी चमेली ने अपने प्रेमी ऋषि पाल यादव और गांव के मन्नू व सोनेलाल पर हत्या का आरोप लगाया था। हत्याकांड के खुलासे को लेकर जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी ही निकली।

गोरखपुर: टुकड़ों से वजूद में आ रहा ‘चौरीचौरा’, गांव में अभी भी 1000 मीटर की दूरी

3 प्रेमियों से अवैध संबंध का पति ने किया विरोध, पत्नी ने कुल्हाड़ी से कटवा दिया(फोटो: सोशल मीडिया)

शादी के बाद भी प्रेमी के साथ रहती थी महिला

पुलिस के मुताबिक महिला के ऋषि पाल यादव, रामसेवक और विजयपाल से अवैध संबंध थे। विगत एक साल से महिला ऋषि पाल यादव के साथ रहती थी। 20 दिन पहले ही महिला अपने पति के घर वापस आई थी।

ऋषि पाल उसे लेने के लिए महिला के घर आया था, जहां राम अवतार से उसकी तकरार हुई थी। राम अवतार महिला के अवैध संबंधों का विरोध करता था और उसे घर जाने नहीं दे रहा था। इसके चलते उसकी पत्नी ने हत्या करा दी।

बस्ती में घरेलू गैस का दुरुपयोग, सड़क के कार्यों में किया जा रहा इस्तेमाल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News