G20 Meet in Agra: फूलों की वर्षा के साथ होगा डेलिगेट्स का भव्य स्वागत

Global Investors Summit Agra: महिलाओं को सशक्त बनाने में डिजिटलाइजेशन की भूमिका और गैर पारंपरिक कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा की जाएगी।

Report :  Rahul Singh
Update: 2023-02-10 10:04 GMT

Global Investors Summit Agra

G20 Summit in Agra: G20 की आगरा कॉन्फ्रेंस में महिला सशक्तिकरण पर होगी चर्चा की जाएगी। महिलाओ से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन किया जाएगा। महिलाओं के नेतृत्व में विकास पर होगी चर्चा होगी । डिजिटलाइजेशन से महिला नेतृत्व को पुनः परिभाषित करने पर जोर दिया जाएगा।

महिलाओं को सशक्त बनाने में डिजिटलाइजेशन की भूमिका और गैर पारंपरिक कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा की जाएगी।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

लैंगिक समानता के अवसरों को प्राप्त करने के लिए समर्थन पर चर्चा होगी। कला, संस्कृति और एक बेहतर दुनिया विषय पर तकनीकी और नवाचार में लड़कियों की भूमिका महिला नेतृत्व,उद्यम और आर्थिक विकास पर चर्चा की जाएगी। जी 20 देशों के डेढ़ सौ प्रतिनिधि आज शाम आगरा पहुंचेंगे। इनमे कुछ प्रतिनिधि रोड से आगरा पहुचेंगे । जबकि अन्य प्रतिनिधि हवाई जहाज से आगरा खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। आगरा में 11 और 12 फरवरी को महिला सशक्तिकरण पर कॉन्फ्रेंस होगी। कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ मुंजपारा महेंद्र भाई, फिक्की की अध्यक्ष डॉ संगीता रेड्डी समेत जी-20 देशों के महिला नेत्रियां, सचिव, वक्ता और सदस्य शामिल होंगे।

शाही अंदाज में मेहमानों का स्वागत किया जाएगा

जी 20 डेलीगेट्स का खेरिया एयरपोर्ट से शिल्पग्राम तक शाही अंदाज में भव्य स्वागत किया जाएगा। 14 चौराहों पर डेलीगेट्स के ऊपर गेंदे और गुलाब के फूलों बरसाए जाएंगे। दस चौराहों पर रंगोली सजाई जा रही है। स्कूली बच्चे 20 देशों के झंडे लहराते हुए डेलीगेट्स को नजर आएंगे। पूरे रास्ते मयूर नृत्य से लेकर ब्रज संस्कृति की झलक मेहमानों को नजर आएगी। जी 20 डेलिगेट्स की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं एटीएस कमांडो उसके साथ स्नाइपर्स की ड्यूटी भी लगाई गई है। मेहमानों के रुकने से लेकर खानपान तक के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। मेहमानों के लिए महंगी लग्जरी गाड़ियों और बसों का इंतजाम भी किया गया है।

Tags:    

Similar News