Ghazipur Border Clash: पथराव और तोड़फोड़ पर बोले अमित वाल्मीकि- राकेश टिकैत के इशारे पर आंदोलनजीवियों ने किया हमला
Ghazipur Border Clash: भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अमित वाल्मीकि ने किसान नेता राकेश टिकैत पर आंदोलनजीवियों से उनके काफिले पर हमला कराने का आरोप लगाया है।;
अमित वाल्मीकि (Photo-Social Media)
बुलंदशहर: भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अमित वाल्मीकि ने किसान नेता राकेश टिकैत पर आंदोलनजीवियों से उनके काफिले पर हमला कराने का आरोप लगाया है। साथ ही दावा किया कि हाईकमान के आदेशानुसार ही कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
बुलंदशहर के रहने वाले भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अमित वाल्मीकि का काफिला आज दिल्ली से बुलंदशहर आ रहा था। इस दौरान दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर उनके काफिले का स्वागत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ खड़े थे। अमित वाल्मीकि का दावा है कि ढोल नगाडे के साथ दलित के बेटे का सम्मान देख नाराज हो आंदोलनजीवियों ने राकेश टिकैत के इशारे पर उनके काफिले पर हमला किया।
काले झंडे दिखा रहे हमलावर हथियारों से लैस थे। कई वाहनों में तोड़फोड़ की गयी। यह हमला उन्होंने दलित पर हमला और दलित का अपमान बताते हुए दावा किया कि अब हाईकमान के आदेश पर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। अमित बाल्मीकि भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने काफिले के साथ बुलंदशहर आ रहे थे और यह बयान उन्होंने बुलंदशहर के सिकंदराबाद में पत्रकार वार्ता के दौरान दिया है।