गाजीपुरः गांव को देंगी एम्बुलेंस सेवा, प्रधान प्रत्याशी के बड़े वादे

उत्तर प्रदेश में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पुरूष से लेकर महिला प्रत्याशी मैदान में हाथ आजमा रहे है, चाहे वो...

Reporter :  Rajnish Mishra
Update: 2021-04-19 09:42 GMT

महिला प्रधान उम्मीदवार गाजीपुर (फोटो- सोशल मीडिया) 

बाराचवर(गाजीपुर): उत्तर प्रदेश में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पुरूष से लेकर महिला प्रत्याशी मैदान में हाथ आजमा रहे है, चाहे वो प्रधान पद प्रत्याशी हो या जिलापंचत प्रत्याशी। जहां पुरूष प्रत्याशी गांवों में घूम जनसंपर्क कर रहे है। तो वही महिला प्रत्याशी भी घरो से बाहर निकल जनसंपर्क कर मैदान मारने की जुगत में है।इनमें कुछ ऐसे सीट भी है जो महिलाओं के लिए आरक्षित है। जहां महिलाओं के लिए आरक्षित सीट है वहां दिलचस्प मुकाबला हो रहा है।

क्यों की उस सीट पर बर्तमान प्रधान अपने पत्नियों को चुनाव मैदान में उतार खुद चुनाव प्रचार करते हुए। अपनी उपलब्धियां गिना कर फिर से मैदान मारने की कोशिश कर रहे हैं,तो वहीं नई महिला प्रत्याशी खुद चुनाव की कमान संभाल वर्तमान प्रधानो की कमियां व घोटाले सामने लाकर मैदान मारने की कोशिश कर रही है। वहीं अपना भारत न्युजट्रेक की टीम ने अपने सवालों को लेकर बाराचवर ब्लाक अंतर्गत दहेंदु गांव की महिला प्रधान पद प्रत्याशी मनोरमा यादव से बात की ।

गांव में करेंगे विकास

अपना भारत न्युजट्रेक के प्रतिनिधि के सवालों का जबाब देती हुई।मनोरमा यादव कहती है,की हमारा मकसद गांव में विकास करना है।वहीं जरूरतमंदों को आवास,राशनकार्ड, बृद्धा पेंशन देना हमारी पहली योजना है।ये योजना उन्ही लाभार्थियों को दिया जायेगा जो इसके काबिल है।मनोरमा यादव ने कहा की चुनाव जीतने के बाद गांव में जहां खड़ंजा नहीं हुआ है। वहां खड़ंजा व जहां सीसी सड़क की जरूरत है वहा सीसी सड़क का निर्माण करायेंगे। मनोरमा यादव ने एक सवाल का जबाब देते हुए कहा की इससे पहले मै क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुकी हूं।और मैं क्षेत्रीय जनता को निराश करने का काम नहीं किया था।

एंबुलेंस की व्यवस्था

दहेंदु ग्रांम सभा के प्रधान पद की उम्मीदवार मनोरमा यादव ने बताया की अगर मै चुनाव जीत जाती हूं।तो अपने गांव के लिए एक ऐंबुलेंस की व्यवस्था करूंगी।जो 24 घंटे गांव के लिए उपल्बध रहेगी। जिससे यहां के बीमार लोगों को गाडियों व ऐंबुलेंस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।और समय रहते इलाज होगा। इन्होंने बताया की जो सरकारी धनराशि गांव के विकास हेतु आयेगा।वो ग्रामीणों की मीटिंग कर ग्रामीणों के कहे अनुसार उस पैसे से काम कराया जायेगा।

खेल व शिक्षा पहली प्राथमिकता

दहेंदु प्रधान पद की उम्मीदवार मनोरमा यादव पत्नी रमेश यादव ने कहा की बच्चों को शिक्षा की उचित व्यवस्था की जायेगी।जिससे बच्चों की अच्छी पढ़ाई हो सके।वहीं युवाओं के लिए खेल की भी व्यवस्था की जायेगी ।गांव में हर साल खेल आयोजन कराया जायेगा। एक सवाल का जबाब देते हुए मनोरमा यादव कहती है,की खेल मैदान के लिए ग्रांम सभा की जमीन चिन्हित कर वहां युवाओं के लिए स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा।

धार्मिक जगहों का सुन्दरीकरण

प्रधान प्रत्याशी मनोरमा यादव पत्नी रमेश यादव ने कहा की चुनाव जीतने के बाद गांव का अंबेडकर मैदान का सुन्दरीकरण का काम कराया जायेगा।जो वर्षों से नहीं हुआ है। उन्होंने कहा की इसके साथ ही गांव के हनुमान मंदिर का भी सुन्दरीकरण का काम कराया जायेगा। सवाल के जबाब में उन्होंने कहा की बरसात के दिनों में जहां पानी नहीं निकल पाता है।वहां नाली का निर्माण कराया जायेगा।जिससे की बर्षात का पानी आसानी से निकल सके।

Tags:    

Similar News