UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोना हुआ और महंगा, चांदी है स्थिर, जानें अपने शहर की नई कीमतें

UP Gold Silver Price Today 6 January 2023: पिछले तीन दिनों से प्रदेश में लगातार सोने के भाव में इजाफा देखने को मिल रहा है जिसके बाद सोना 56 हजार के पार चला गया है। जानिए लखनऊ में इस भाव पर है सोना।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-01-06 01:34 GMT

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)  

UP Gold Silver Price Today 6 January 2023: भारत व यूपी के सर्राफा बाजार में 06 जनवरी, 2023 को कीमती आभूषण सोना चांदी के नए रेट जारी कर दिए हैं। कारोबारी सप्ताह के पांचवें दिन शुक्रवार को प्रदेश में सोने के भाव में जहां बढ़ोतरी हुई है तो वहीं चांदी के भाव स्थिर रहे हैं। प्रदेश में पिछले तीन दिनों से लगातार सोने के भाव में इजाफा देखने को मिल रहा है,जबकि चांदी के लोगों को राहत मिली रही है। दाम बढ़ने के बाद सोना 56 हजार के करीबर पहुंच गया है। वहीं, चांदी स्थिर रहने के बाद 72 हजार पर कारोबार कर रही है। अगर आप आज सोना को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो अधिक दाम देने पड़ सकते हैं।

लखनऊ में सोना-चांदी का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, शुक्रवार को शहर में 24 कैरेट सोने के भाव में 120 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद सोना 56,110 रुपये प्रति 10 ग्राम का हो गया है। 22 कैरेट सोने का भाव 200 रुपये महंगा होकर 51,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा चांदी के भाव आज स्थिर रहे हैं और यह 72,000 रुपये प्रतिकिलो पर ट्रेंड कर रहा है।

यूपी के प्रमुख शहरों के भाव, प्रति दस ग्राम

• लखनऊ : 51450 रुपये (22 कैरट) 56110 (24 कैरट)

• कानपुर : 51450 (22 कैरट), 56110 (24 कैरट)

• आगरा: 51400 (22 कैरट), 56100 (24 कैरट)

• नोएडा: 51450 (22 कैरट), 56110 (24 कैरट)

• गाजियाबाद : 51450 (22 कैरट), 56110 (24 कैरट)

• वाराणसी: 51400 (22 कैरट), 56100 (24 कैरट)

• मथुरा : 51300 (22 कैरट), 56000 (24 कैरट)

आज का चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम 72,000 रुपये प्रति किलो है। लखनऊ, कानुपर, आगरा, वाराणसी सहित कई शहरों में 72,000 प्रति किलो है। जबकि नोएडा, गाजियाबाद, मरेठ, बागपत, सहारनपुर, कैराना में चांदी 71,900 रुपये पर है। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।

Tags:    

Similar News