UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोने के भाव रहे स्थिर, चांदी ने पकड़ी तेजी, चेक करें अपने शहर का रेट

UP Gold Silver Price Today 28 December 2022: सोने और चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क कर सकते हैं।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-28 02:06 GMT

UP Gold Silver Price Today(सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today 28 December 2022: यूपी के सर्राफा बाजार में 28 दिसंबर, 2022 को सोना व चांदी के ताजा भाव जारी कर दिये गए हैं। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन यानी बुधवार को सोने के भाव स्थिर रहे हैं,जबकि चांदी के भाव में इजाफा हुआ है। आज सोना स्थिर रह 54 हजार रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी दाम बढ़ने के बाद 72 हजार के पार चली गई है। ऐसे में ऐसे में अगर आप सोना और चांदी को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज अधिक दाम खर्च करने पड़ सकते हैं।

लखनऊ में सोना-चांदी का भाव

लखनऊ के सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को शहर में 24 कैरेट सोने का भाव स्थिर रहा है और यह 54,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ हो गया है। 22 कैरेट सोने के भाव भी स्थिर रहा है और यह 50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में 1200 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद चांदी 72,300 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है।

यूपी के प्रमुख शहरों के भाव, प्रति दस ग्राम

• लखनऊ : 50100 रुपये (22 कैरट) 55630 (24 कैरट)

• कानपुर : 50090 (22 कैरट), 54,100 (24 कैरट)

• आगरा: 50000 (22 कैरट), 54200 (24 कैरट)

• नोएडा: 50100 (22 कैरट), 54630 (24 कैरट)

• गाजियाबाद : 50000 (22 कैरट), 54530 (24 कैरट)

• वाराणसी: 50100 (22 कैरट), 54200 (24 कैरट)

• मथुरा : 50100 (22 कैरट), 54630 (24 कैरट)

आज का चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम 72,300 रुपये प्रति किलो है। लखनऊ, कानुपर, आगरा, वाराणसी सहित कई शहरों में 72,300 प्रति किलो है। जबकि नोएडा, गाजियाबाद, मरेठ, बागपत, सहारनपुर, कैराना में चांदी 72,200 रुपये पर है। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।

Tags:    

Similar News