यूपी : जेल में बंद कैदी अब खेल के मैदान में दिखाएंगे दम, ये है वजह

यूपी के गोरखपुर में जिला जेल में बंदियों के बीच खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। जेल प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरु कर दी है।

Update: 2017-10-04 07:23 GMT
यूपी : जेल में बंद कैदी अब खेल के मैदान में दिखाएंगे दम, ये है वजह

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में जिला जेल में बंदियों के बीच खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। जेल प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरु कर दी है। परिसर में बैडमिंटन कोर्ट तैयार कर लिया गया है। 15 दिन बाद इसकी औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के आयोजन से बंदियों का तनाव दूर होगा। जिला जेल में 1,700 बंदी हैं। जिसमे ज्यादातर खेल में रुचि रखते हैं। जेल में मनोरंजन संसाधन ना होने से बंदी डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं।

जेलर राम कुबेर सिंह ने माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है। सभी बैंरकों में लूडो और कैरम बोर्ड उपलब्ध करा दिया गया है।

इसके अलावा कैंटीन के पास बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया गया है। 15 दिन बाद बंदी यहां पर खेल सकेंगे। इसके अलावा कोर्ट के आसपास खाली मैदान में कबड्डी, खो-खो, वाॅलीबाल, रस्साकशी सहित कई प्रतियोगिताओं की तैयारी कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें .... उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद हैं क्षमता से दोगुना कैदी, बड़ी संख्या में हैं विचाराधीन

जेलर राम कुबेर ने बताया कि जेल के बंदियों के बीच पहले भी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होता रहा है। लेकिन, किसी कारणवश कुछ सालों से यह बंद था। जिसे फिर से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासन से अनुमति मिलने पर बंदियों को दूसरी जेल में खेलने के लिए भी भेजा जाएगा।

Tags:    

Similar News