Gorakhpur News: सदस्यता अभियान में डोर-टू-डोर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, बोले-विकसित भारत के बनें हमसफर

Gorakhpur News: भाजपा महानगर के दीन दयाल नगर मंडल रुस्तमपुर प्रथम में आयोजित सदस्यता अभियान में डॉ.अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का सदस्य बनकर सभी भारत के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं।

Update: 2024-09-09 12:45 GMT

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.राधा मोहन दास अग्रवाल   (फोटो: सोशल मीडिया )

Gorakhpur News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी डॉ.राधा मोहन दास अग्रवाल पिछले दो दिनों से गोरखपुर में प्रवास किये हुए हैं। रविवार को जहां उन्होंने विभिन्न मंडलों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सदस्यता दिलाई तो वहीं सोमवार को गोरखपुर की सड़कों पर निकलकर लोगों को भाजपा की सदस्यता लेने को प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्य बनकर सभी को विकसित भारत के सफर में हम सफर बनना चाहिए।

भाजपा महानगर के दीन दयाल नगर मंडल रुस्तमपुर प्रथम में आयोजित सदस्यता अभियान में डॉ.अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का सदस्य बनकर सभी भारत के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। भाजपा में संगठन व कार्यकर्ता ही सर्वोपरि हैं। भाजपा का कार्यकर्ता सेवा भाव से काम करता है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद से ऊपर उठकर देश हित के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के लक्ष्य को हासिल करने में कार्यकर्ता अपनी भागीदारी निभाएं। आज केंद्र और प्रदेश की सरकार गरीब, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित है। श्री अग्रवाल ने कहा कि पार्टी विचारधारा से कभी समझौता नहीं करती है। चाहे सत्ता हो या ना हो। सशक्त भारत का निर्माण करना ही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य अनिवार्य रूप से बने। इसके पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री ने सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत मिस्ड कॉल कराके सदस्य बनाया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने भी अभियान के प्रगति की जानकारी दी। बैठक अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सिद्धान्तों घोष ने किया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष राम आधार पांडे, शक्ति केंद्र संयोजक श्रवण मौर्य, वार्ड अध्यक्ष ब्रह्म सिंह, राजीव रंजन अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, पार्षद रविन्द्र सिंह, पार्षद धर्मेंद्र सिंह, कचनलता, विक्की कुकरेजा, मण्डल मंत्री राजेश सिंह, अजय ओझा, चंदन शर्मा, कमलेश आजाद, पंकज गौड़ आदि मौजूद रहे।

अधिवक्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

भाजपा युवा मोर्चा के महानगर के मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को दीवानी कचहरी में चलाए गए भाजपा के सदस्यता अभियान में 100 से अधिक अधिवक्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। मंत्री ने कहा कि भाजपा जातिवाद, परिवारवाद से ऊपर उठकर लोकतंत्र के हित में काम कर रही है। अभियान के तहत राघवेंद्र प्रताप मिश्रा, सुमित प्रधान, बसंत श्रीवास्तव, रणजीत सिंह, रितेश श्रीवास्तव, विकास कुमार वर्मा, सचिन कुमार गुप्ता, अजित कुमार चौधरी, अविनाश वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, घनश्याम सिंह, रितेश श्रीवास्तव, जितेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र भाटिया, संजीव यादव, सुभाष यादव आदि अधिवक्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।



Tags:    

Similar News