Gorakhpur News: योगी के गढ़ में 9 लोकसभा सीटों पर 8200 साइबर योद्धा बनाएंगे माहौल

Gorakhpur News: भाजपा गोरखपुर-बस्ती मंडल की नौ लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए साइबर योद्धा तैयार कर रही है। 41 विधानसभा में भाजपा 8200 साइवर योद्धा तैयार कर रही है।

Update: 2024-04-10 13:33 GMT

Gorakhpur News (Pic: Social Media)

Gorakhpur News: लोकसभा चुनाव में इस बार प्रचार युद्ध सोशल मीडिया अधिक दिखेगा। भाजपा गोरखपुर-बस्ती मंडल की नौ लोकसभा सीटों को लेकर फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है। दोनों मंडलों के 41 विधानसभा में भाजपा 8200 साइवर योद्धा तैयार कर रही है। इन योद्धाओं को चिन्हित किया जा रहा है। वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन के साथ बसपा के कार्यकर्ताओं द्वारा भी सोशल मीडिया पर प्रचार युद्ध को लेकर रणनीति बनाई गई है।

प्रत्येक विधानसभा में होंगे 200 साइबर योद्धा

भाजपा प्रत्येक विधानसभा में 200 साइबर योद्धा तैयार कर रही है। कार्यकर्ताओं के बीच से ही इनका चयन किया जा रहा है। चयन का अधार पेज व्यू के साथ सोशल मीडिया के दोस्त हैं। इन्हें जिले के साथ ही प्रदेश की सोशल मीडिया टीम ने जोड़ा जाएगा। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा से 200-200 साइबर योद्धा तैयार किये जा रहे हैं। इन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही 10 अप्रैल के बाद प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया मीट का आयोजन किया जाएगा। प्रयास है कि भाजपा का काम हर वोटरों तक पहुंचाया जाए।

सपा और बसपा पर सोशल मीडिया पर एक्टिव

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर सक्रियता के लिए जिले और महानगर की दो टीम बनाई हैं। दोनों ही टीमों में 28 प्रभारी बनाए गए हैं। जिनमें से दो मुख्य प्रभारी हैं। जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रविन्द कुमार यादव ने बताया कि सोशल मीडिया टीम में सभी प्रभारी जुड़े हुए हैं। टीम द्वारा पार्टी द्वारा प्रेषित हुए कंटेंट को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स व इंस्टाग्राम पर फारवर्ड किया जाता है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने बताया कि कार्यकर्ता ही सोशल मीडिया पर भाजपा की पोल खोल रहे हैं। बसपा जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर का कहना है कि बूथ लेवल कार्यकर्ता से लेकर पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण अपने सोशल मीडिया के जरिए बहन मायावती जी की सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। हमें झूठ नहीं परोसना है। इसलिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण ही उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में अपने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी प्रकाशित कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News