Gorakhpur News: 11वीं में पढ़ने वाली सगी बहनों को मां ने देह व्यापार को मजबूर किया, मां भी बेटियों पर लगा रही आरोप
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 11वीं में पढ़ने वाली नाबालिग बहनों ने अपनी ही मां पर देह व्यापार को मजबूर करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। बहनें खुद पत्रकारों से बात करनी प्रेस क्लब पहुंचीं। पुलिस को तहरीर भी दिया।;
Gorakhpur News (Image From Social Media)
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 11वीं में पढ़ने वाली नाबालिग बहनों ने अपनी ही मां पर देह व्यापार को मजबूर करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। बहनें खुद पत्रकारों से बात करनी प्रेस क्लब पहुंचीं। पुलिस को तहरीर भी दिया। पुलिस आरोप के हकीकत की पड़ताल में जुट गई है। उधर, मां बेटियों पर गम्भीर आरोप लगा रही है।
गोरखपुर के तिवारीपुर की रहने वाली दो सगी बहनों ने अपनी मां पर देह व्यापार कराने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। दोनों बहनें शहर के एक कॉलेज में 11वीं में पढ़ती हैं। एक की उम्र 17 तो दूसरी की 18 वर्ष है। मीडिया से बातचीत में छात्राओं का आरोप है कि मां की प्रताड़ना से तंग आकर वह किराए के घर में अलग रहने लगी तो मां तिवारीपुर थाने में केस दर्ज कराकर पुलिस से परेशान करवा रही हैं। दोनों बहनों का कहना है कि उन्होंने थाने पर तहरीर दी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी का कहना है कि बहनों की तरफ से कोई तहरीर आती है तो जांच पड़ताल की जाएगी। इसके बाद साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पिता की मौत के बाद एक व्यक्ति आने लगा घर
दोनों छात्राओं ने अपनी मां पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बेटियों का आरोप है कि पिता की मौत के बाद मां के पास एक व्यक्ति आने लगा। वह उसके साथ मिलकर गलत काम करती हैं। बार-बार दोनों लोग मिलकर देहव्यापार जैसा गलत काम करने का दबाव बनाते हैं। इसलिए घर छोड़कर अलग किराए का कमरा लेकर रहने लगे।
दो लड़के बेटियों को गुमराह कर रहे
वहीं, मां का कहना है कि दो लड़के मेरी दोनों बेटियों को गुमराह कर बहला फुसलाकर भगा ले गए थे। उन्हें कोई गुमराह कर रहा है, इस वजह से वे ऐसी बात कर रही हैं।