Gorakhpur News: कौन हैं महिला आयोग की मनोनीत उपाध्यक्ष चारू, पूर्व महापौर अंजू चौधरी से क्या है रिश्ता

Gorakhpur News: गोरखपुर से प्रतिष्ठित परिवार से रिश्ता रखने वाली चारू विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी हुईं हैं।

Update: 2024-09-04 01:48 GMT

अंजू चौधरी की बहु चारू चौधरी (photo: social media ) 

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भाजपा के टिकट पर महापौर रहीं अंजू चौधरी की बहु चारू चौधरी को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पेशे से अधिवक्ता चारु चौधरी गोरखपुर पब्लिक स्कूल की प्रबंधक हैं। वह तैराकी की बेहतरीन खिलाड़ी रही हैं। गोरखपुर से प्रतिष्ठित परिवार से रिश्ता रखने वाली चारू विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी हुईं हैं।

गोरखपुर के हिन्दी बाजार निवासी चारु चौधरी अधिवक्ता हैं। एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई करने वाली चारु ग्लालियर हाईकोर्ट में प्रेक्टिस करती रहीं हैं। वह बेहतरीन स्वीमिंग खिलाड़ी रही हैं। तैराकी में मध्य प्रदेश की वह तीन बार स्टेट चैंपियन रही हैं। नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में भी वह चौथे स्थान पर रहीं थी। उनके दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा अहिलब विराज चौधरी पेशे से डॉक्टर है। दूसरा बेटा अन्नय विराज चौधरी अभी पढ़ाई कर रहा है। चारु चौधरी का मायका ग्वालियर में है। उनके पिता पीएन गुप्ता ग्वालियर में प्रतिष्ठित अधिवक्ता हैं। मां सुशीला गुप्ता संगीत से परास्नातक हैं। चारु चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी निष्ठा से निवर्हन करूंगी।

पति विक्रम चौधरी हैं वरिष्ठ अधिवक्ता

चारु चौधरी के पति अरविंद विक्रम चौधरी भी वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वह विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। चारु के ससुर चौधरी प्रमोद कुमार आर्यन एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।


अंजू चौधरी भी रह चुकी हैं महिला आयोग की उपाध्यक्ष

चारु की सास और पूर्व महापौर अंजू चौधरी भी वर्ष 2018 से लेकर 2022 तक महिला आयोग की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। बतौर उपाध्यक्ष उनका कार्यकाल बेहतर रहा है। परिवार को गोरक्षीठ से अटूट रिश्ता रहा है। अंजू चौधरी भाजपा के टिकट पर 2006 से लेकर 2012 तक गोरखपुर की महापौर रह चुकी हैं। महापौर का चुनाव इसके पूर्व वह सपा के टिकट पर किन्नर आशा देवी से हार गई थीं।

Tags:    

Similar News