Gorakhpur: गोरक्षनगरी में प्राण प्रतिष्ठा के दिन मनेगी दिवाली, आरएसएस शोभायात्रा निकालकर बना रहा माहौल

Gorakhpur News: आने वाले 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्रभु श्रीराम के नूतन विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को सुबह 11 बजे से श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा और झांकी निकाली जाएगी। इसकी सफलता को लेकर आरएसएस के प्रमुखों की मौजूदगी में तैयारी बैठक हुई।

Update: 2024-01-16 16:18 GMT

Gorakhpur News: राष्ट्रीय स्वयंसेक और भाजपा के कार्यकर्ताओं की तरफ से अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिवाली सरीखा माहौल बनाने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। मंगलवार को संघ के कार्यकर्ताओं की तरफ से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बुधवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से निकलने वाली शोभा यात्रा में भव्य झांकियां निकाली जाएंगी। वहीं शहर में बड़ी संख्या में लोग दीया और तेल बांटा जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गीता नगर एवं संघ विचार परिवार के तत्वाधान में अयोध्या में प्रस्तावित श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा मंगलवार को लाल डिग्गी स्थित राम जानकी मंदिर से निकली।

शोभा यात्रा मिर्जापुर, बक्शीपुर, नखास, रेती, घंटाघर, मदरसा चौराहा होते हुए राम जानकी मंदिर पर पहुंची। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे शामिल हुए। इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल संघ के सदस्यों ने अयोध्या में 22 जनवरी के दिन होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों अपने घर परिवार और समाज में उत्सव जैसा माहौल बनाने का आह्वान किया। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के समय घर के आसपास के मंदिरों में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ करने एवं शाम को पांच-पांच दीपक जलाने का आह्वान किया है।

लोगों से निवेदन किया गया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर परिवार एवं समाज में उत्सव जैसा माहौल बनाने का प्रयास करें। इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से गीता नगर के संघ चालक कृष्ण मुरारी, सहसंघ चालक अशोक, नंदकिशोर, संदीप, मदन अग्रहरि, प्रदीप, प्रवीण, सुशील अग्रहरी (बबलू), जितेंद्र अग्रहरि, शक्ति, विनोद गुप्ता, गोपाल जोशी, अंशु मौर्य, रुपेश मौर्य, शैलेश, मनोज आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

श्रीराम जी की शोभायात्रा में निकलेगी भव्य झांकियां

आने वाले 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्रभु श्रीराम के नूतन विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को सुबह 11 बजे से श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा और झांकी निकाली जाएगी। इसकी सफलता को लेकर आरएसएस के प्रमुखों की मौजूदगी में तैयारी बैठक हुई। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। भाग प्रचारक सचिन की मौजूदगी में भाग कार्यवाह अभिषेक, अजय, अभय, पुनीत, दिव्यांश, ज्ञानेंद्र आदि शोभा यात्रा को जिम्मेदारियां बांटी।

शोभा यात्रा में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से निकल कर गणेश चौराहा, विजय चौराहा, बैंक रोड टाउन हॉल होते हुए जिला पंचायत गेट से महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में समाप्त होगी। शोभायात्रा में दक्षिणी भाग के सभी 10 नगरों के कार्यकर्ता, विभिन्न सामाजिक संगठन, सांस्कृतिक संगठन और सम्वैचारिक परिवार के संगठन के कार्यकर्ता सहित विभिन्न झांकियां शामिल होंगी। 

Tags:    

Similar News