Gorakhpur News: सनकी पोते ने दादा-दादी समेत तीन को फावड़े से काट डाला, विवाद होता देख भाग गए माता-पिता

Gorakhpur News: आरोपी को हत्या पर कोई अफसोस नहीं दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।;

Update:2025-02-28 11:31 IST

Gorakhpur News Today Grandson Killed Three People Including Grandfather and Grandmother 

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में झंगहा क्षेत्र के मोतीराम अड्डा में सनकी पोते ने दादा, दादी समेत तीन लोगों का फावड़े से काटकर हत्या कर दी। एक साथ ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल फावड़े को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

मिली सूचना के अनुसार, मोतीराम अड्डा के कोईरान टोला में एक पौत्र ने शुक्रवार की भोर में तीन बजे पशु को पीट रहा था। पशु को चिल्लाता हुआ देख दादा और दादी ने पोते को टोका। इससे वह पूरी तरह नाराज हो गए। उसने अपने दो दादा व एक दादी को फावड़ा से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान दादा साधु(70) और अपने दादा कुबेर(69) और दादी द्रोपदी देवी(65) की मौत हो गई।

रामदयाल की मां कुसमावती देवी का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में रामदयाल को चोट आई थी। उसी दिन से वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। इसी सनक में भोर में अपने घर के तीन लोगों की हत्या काट दिया। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपित रामदयाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को हत्या पर कोई अफसोस नहीं दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 

विवाद के बाद माता-पिता बाहर निकल लिए

शुक्रवार को भोर में जब विवाद शुरू हुआ तो माता-पिता दोनों ने टोका। लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर वे घर से निकल गए। मां का कहना है कि घर मे विवाद किया तो वह पति पत्नी दोनों घर से निकल गए थे। हमें लगा कि बाहर निकलने पर वह शांत हो जाएगा। लेकिन उसने तीन बुजुर्ग की हत्या कर दी। 

Tags:    

Similar News