अमेरिका समेत देश के 162 सिनेमा घरों में एक साथ रिलीज होगी ‘महादेव का गोरखपुर’

Gorakhpur: भाजपा के टिकट पर गोरखपुर से सांसदी का चुनाव लड़ने जा रहे फिल्म स्टार रवि किशन की फिल्म अमेरिका समेत देश के 162 सिनेमाघरों में 29 मार्च को रिलीज होने जा रही है।

Update: 2024-03-19 12:17 GMT

अमेरिका समेत देश के 162 सिनेमा घरों में एक साथ रिलीज होगी ‘महादेव का गोरखपुर’ (न्यूजट्रैक)

Gorakhpur News: भाजपा के टिकट पर गोरखपुर से सांसदी का चुनाव लड़ने जा रहे फिल्म स्टार रवि किशन की फिल्म अमेरिका समेत देश के 162 सिनेमाघरों में 29 मार्च को रिलीज होने जा रही है। चुनाव के ठीक पहले रिलीज हो रही फिल्म को लेकर रवि किशन को बड़ी उम्मीदें हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा कि चुनाव में इसका रवि किशन को कितना फायदा होगा। रवि किशन इन दिनों लापता लेडीज में अभियन को लेकर भी चर्चा में हैं।

भोजपुरी सुपर स्टार के साथ सांसद रवि किशन का दावा है कि उनकी फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ इतिहास रचने को तैयार है। यह भोजपुरी की पहली फिल्म होगी जो पैन इंडिया लगभग 150 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का रिलीज डेट 29 मार्च है और इस दिन यह फिल्म ग्लोबल स्तर पर भी रिलीज किया जा रहा है, जिसके तहत फिल्म को अमेरिका के 12 सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। यह भोजपुरी भाषा और भोजपुरी समाज के लिए गर्व का क्षण होगा, जब इतने बड़े पैमाने पर फिल्म को रिलीज किया जायेगा। बात करें अगर यूपी, बिहार, असम और बंगाल की, तो उत्तर प्रदेश में 52, बिहार में 72 और बंगाल व असम में 23 सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज की जाएगी।

इसमें ख़ास बात यह है कि फिल्म सिने प्लेक्स, इनोक्स जैसे बड़े जगहों पर रिलीज की जानी है। फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ के पैन इंडिया इतनी बड़ी रिलीज की प्लानिंग से अभिनेता रवि किशन गदगद हैं। वे भोजपुरी के पहले ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी फिल्म को इतनी बड़ी रिलीज मिल रही है। उनका कहना है कि फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ समस्त भारत की भाषा सबसे बड़ी थियेटर रिलीज़ होगी और अमेरिका के 12 सिनेमा हॉल में भी लोग इस फिल्म को देख सकेंगे। भोजपुरी समाज के ख़ातिर और फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी माटी के बोली अब विश्व देखी, गोरखपुर के विश्व देखी।

महादेव के भक्त हैं रवि किशन

रवि किशन महादेव के अनन्य भक्त हैं और उनकी भक्ति का अंदाजा उनकी इस फिल्म में भी लगने वाला है। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर हुआ है। बजट के मामले में भी फिल्म काफी बड़ी है। ऐसे में उनके फैंस के साथ फिल्म क्रिटिक्स की निगाहें भी उनकी आगामी फिल्म पर होगी। राजेश मोहन के निर्देशन में बनी फिल्म ’महादेव का गोरखपुर’ में महादेव शिव जी की जिस भव्यता और आस्था के साथ अद्भुत स्तुति की गयी, जो अकल्पनीय है और ऐसा वर्णन उनका पहले कहीं नहीं हुआ। फिल्म की शूटिंग गोरखपुर और आस पास के लोकेशन पर की गयी है। यह फिल्म भोजपुरी के साथ हिंदी, तमिल, तेलगु और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Tags:    

Similar News