Gorakhpur News: दो युवतियों के साथ विवाह पूर्व बनाया संबंध, एक से विवाह पर रेप का केस

Gorakhpur News: एक साथ दो युवतियों से संबंध होने पर युवक मुश्किल में पड़ गया है। युवक से दोनों युवतियां विवाह करने को राजी हैं। मगर एक को न करने पर युवती ने रेप का केस कर दिया है।

Update: 2024-04-13 13:21 GMT

Gorakhpur News (Pic: Social Media)

Gorakhpur News:  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र की एक घटना इन दिनों पुलिस से लेकर आम लोगों के बीच चर्चा में है। असली कहानी में एक प्रेमी की दो-दो प्रेमिकाएं हैं। दोनों से युवक विवाह पूर्व ही शारीरिक संबंध बनाता रहा। बात सात फेरे तक पहुंचीं तो दोनों प्रेमिकाएं शादी कर साथ रहने को राजी हो गईं। जब पुलिस ने कहा कि हिन्दू मैरेज एक्ट में एक व्यक्ति एक साथ दो-दो पत्नियां नहीं रख सकता है। ऐसे में एक का चुनाव करना होगा। प्रेमी ने दिल पर पत्थर रखकर एक का चुनाव किया तो दूसरी नाराज हो गई। उसने तत्काल शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगा दिया। पुलिस ने भी तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। अब जेल से छूटने के बाद युवक अपनी पसंद वाली प्रेमिका के साथ सात फेरे लेगा।

एक साथ था दो युवतियों से संबंध

गोरखनाथ इलाके के लच्छीपुर निवासी सतीश ने शादी का झांसा देकर दो लड़कियों को अपने जाल में फंसा लिया था। दोनों लड़कियां जब शादी का दबाव बनाने लगी तब वह उनसे दूरी बनाने का प्रयास करने लगा। लड़कियों ने अपने घरवालों को इस बारे में जानकारी दी। उनके घरवाले भी शादी के लिए तैयार थे। इसके बाद भी सतीश के इनकार पर एक लड़की उसे पकड़कर थाने ले गई और पुलिस को बताया कि लड़के ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाया है और वह उससे शादी करना चाहती है। पुलिस अभी कोई और फैसला लेती, इस बीच दूसरी लड़की भी थाने पहुंच गई। उसने भी वही बात बताई, जो पहली लड़की कह रही थी। इस बीच खुद को पुलिस की कार्रवाई से बचाने के लिए सतीश ने दोनों लड़कियों से शादी की हामी भर दी।

पुलिस की शर्त के बाद मुश्किल में फंसीं दोनों प्रेमिकाएं

उधर, दोनों लड़कियां भी तैयार हो गईं लेकिन पुलिसवालों ने बताया कि कानून के मुताबिक ऐसा नहीं हो सकता। सतीश किसी एक से ही शादी कर सकता है। हालांकि शर्त यह भी थी कि वह जिससे शादी नहीं करेगा, उसके पास लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए अर्जी देने का हक होगा। सतीश ने काफी सोच समझकर एक लड़की का चुनाव किया जिसके बाद दूसरी लड़की ने उस पर दुष्कर्म और धमकी की तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ यह भी तय हुआ कि जेल से छूटने के बाद वह दूसरी लड़की से शादी करेगा, ऐसा नहीं करता है तो वह भी उसके खिलाफ केस दर्ज करा सकती है।

Tags:    

Similar News