Gorakhpur News: भाजपा का संकल्प पत्र विकसित भारत की गारंटी, बोले क्षेत्रीय अध्यक्ष

Gorakhpur News: कल जारी हुए भाजपा के संकल्प पत्र पर आज गोरखपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय पत्रकारों से मुखातिब हुए।;

Update:2024-04-15 21:27 IST
गोरखपुर में भाजपा नेताओं ने संकल्प पत्र पर प्रेस वार्ता की। (Pic: Newstrack)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सोमवार को टाउन हाल स्थित एक होटल में भाजपा के संकल्प पत्र के खूबियों को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र समर्थ, समृद्धि, विकसित और सुरक्षित भारत की गारंटी है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित है।

15 लाख सुझाव से बना संकल्प पत्र

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर संकल्प पत्र तैयार करने के लिए देश व्यापी अभियान चलाया। संकल्प पत्र पेटिका और वीडियो वैन के माध्यम से करीब 15 लाख सुझाव मिले, जिसमें देश के साथ सभी वर्गो का हित समाहित है। एक सवाल के जवाब में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोदी की गारंटी वाला संकल्प पत्र गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति, इन चार स्तंभों को ध्यान में रखकर बना है। भाजपा का संकल्प पत्र 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य भी पूरा करेगा। मोदी की सरकार ने पिछले 10 वर्ष में जन मानस की इच्छा के अनुरूप कार्य किया है।

तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश में जैसी आवश्यकता महसूस हुई, उसे मोदी ने पूरा किया। प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने देश के विकास के लिए पल-पल, क्षण क्षण अपने को समर्पित किया। इसलिए देश की जनता जनार्दन ने वैश्विक नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का मन बनाया है। भाजपा का संकल्प 2024 में चार सौ पार और एक बार फिर मोदी सरकार के मिशन से पूरा होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, सह मीडिया प्रभारी ध्रुव कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।

घोषणा पत्र को लांच किया

प्रेस वार्ता के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, सह मीडिया प्रभारी ध्रुव श्रीवास्तव आदि ने भाजपा के संकल्प पत्र को लांच किया।

Tags:    

Similar News