Gorakhpur: श्रीराम दरबार, माता शबरी, श्री राम केवट संवाद की झांकियों ने मन मोहा, खुशी में लोगों ने की पुष्प वर्षा

Gorakhpur News: मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक सुभाष ने श्रीराम भक्तों के जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि 'इस समय संपूर्ण भारतवर्ष ही नहीं सम्पूर्ण दुनिया में बस एक ही चर्चा है, वह है राम नाम की चर्चा। राम भारत के जनमानस में रचे बसे हैं।

Update: 2024-01-17 14:40 GMT

श्रीराम दरबार, माता शबरी, श्री राम केवट संवाद की झांकियों ने मन मोहा (Social Media)

Gorakhpur News: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री रामलला के नवीन बाल विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गोरखपुर दक्षिणी भाग द्वारा प्रभु श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकली गई। गोलघर स्थित महाराणा प्रताप इंटर कालेज के परिसर से शुरू हुई शोभा यात्रा में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों के साथ बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान पूरा शहर प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। डीजे के गानों के धुन पर लोग नाचते रहे और पूरा शहर राममय हो गया।

इन रास्तों से गुजरी शोभा यात्रा

शोभायात्रा महाराणा प्रताप इंटर कालेज से निकल कर गणेश चौराहा, विजय चौराहा, अग्रसेन तिराहा, टाउन हॉल, कचहरी चौराहा होते हुए महाराणा प्रताप इंटर कालेज में पहुंच समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान श्री राम दरबार, माता शबरी, गोस्वामी तुलसीदास, श्रीराम केवट संवाद, गुरुकुल सहित अन्य कई झांकियां शोभायात्रा में आकर्षण  का केंद्र रही। शोभा यात्रा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। जिस रास्ते शोभा यात्रा निकल रही थी, उस रास्ते के जगह जगह चौराहों पर पुष्प वर्षा कर लोग यात्रा का स्वागत कर रहे थे।


श्रीराम दरबार की आरती उतार हुआ शोभा यात्रा का शुभारंभ

महाराणा प्रताप में शोभायात्रा के पहले मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक सुभाष ने श्रीराम भक्तों के जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि 'इस समय संपूर्ण भारतवर्ष ही नहीं सम्पूर्ण दुनिया में बस एक ही चर्चा है, वह है राम नाम की चर्चा। राम भारत के जनमानस में रचे बसे हैं। सनातनियों का जीवन राम से प्रारंभ होता है, राम से चल रहा और राम से हो पूर्ण होता है। ऐसे हमारे आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम अपने जन्मभूमि पर 500 वर्ष बाद लौट रहे हैं। पूरी दुनिया अयोध्या दर्शन के लालायित है।'


उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को मंदिर को सफाई हो, जगह जगह सुन्दरकाण्ड पाठ, अखंड रामायण पाठ, हवन पूजन कीर्तन होना चाहिए। घर घर 500 वर्षों वाली दीपावली मनाई जाए। इस दौरान स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील, प्रांत प्रचारक सुभाष, प्रांत संघचालक डॉ महेंद्र अग्रवाल, मुख्य अतिथि स्वामी अर्जुनान्द, भाग संघचालक ओम जालान, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव आदि ने श्रीराम दरबार की आरती उतार कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।

Tags:    

Similar News