Gorakhpur News: मनबढ़ की छेड़खानी से किशोरी ने छोड़ी कोचिंग, बात नहीं करने पर देता है गाली

Gorakhpur News: गुलरिहा क्षेत्र में एक मनबढ़ की छेड़खानी से किशोरी ने कोचिंग पढ़ना ही छोड़ दिया। दूसरी घटना में एक युवक किशोरी को भगा ले किया।

Update: 2024-06-08 14:24 GMT

मनबढ़ की छेड़खानी से किशोरी ने छोड़ी कोचिंग, बात नहीं करने पर देता है गाली: Photo- Social Media

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में महिलाएं सुरक्षित नहीं दिख रही है। तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस से हुई शिकायत तस्दीक कर रही है कि पुलिस मनचलों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब है। गुलरिहा क्षेत्र में एक मनबढ़ की छेड़खानी से किशोरी ने कोचिंग पढ़ना ही छोड़ दिया। दूसरी घटना में एक युवक किशोरी को भगा ले किया। परिजन शिकायत लेकर पहुंचे तो लड़के के परिवार वालों ने मारने के लिए दौड़ा लिया।

गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसके गांव का ही युवक विक्की विश्वकर्मा पुत्र पड़ोही आये दिन फोन करके उसके लड़के व परिवार के अन्य सदस्यों से उसकी पुत्री के बारे में गंदी गंदी बातें करता है। इसके साथ ही मना करने पर वह गाली गलौज के साथ ही मारपीट की धमकी भी देने लगा। आरोप है कि कुछ दिनों पहले आरोपित उसकी पुत्री के साथ अभद्रता एवं छेड़खानी करने लगा जिसके कारण वह कोचिंग आना जाना छोड़ दी है। ऐसे में वह मानसिक रूप से दबाव में रह रही है। युवक के हरकत से तंग आकर पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दे दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

परिजनों ने मां को मारने के लिए दौड़ाया

सहजनवां क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को गांव का युवक बहला-फुसलाकर कर घर से भगा ले गया। युवक के घर पूछने गयी किशोरी की मां को मनबढों गाली-गलौज करते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़िता के पिता ने थाने पर तहरीर दे दिया है। पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 16 वर्षीय किशोरी को गांव का युवक बहला-फुसलाकर कर घर से 25 मई को भगा ले गया। बहुत खोजबीन के उसका कुछ पता नहीं चला। फिर मैं बेटी के बारे में जानकारी लेने युवक के घर गया तो उसके परिजनों ने गाली-गलौज की। एसओ मदन मोहन मिश्र ने बताया कि मां के तहरीर पर सनी व उसके पिता रामानंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं चौरीचौरा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने 19 वर्षीया बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि गौनर मौनहा बारी टोला निवासी अरविंद सिंह उनकी पुत्री को कही भगा ले गया है। पुलिस आरोपी अरविंद सिंह के खिलाफ धारा 366 के तहत केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News