Deoria News: हिमाचल के राज्यपाल ने देवरिया आकर प्रकट की शोक संवेदना, इन वरिष्ठ भाजपा नेता के पिता का हुआ था निधन

Deoria News: राज्यपाल ने प्रधानाचार्य अजय मणि के पिता को अर्पित की श्रद्धांजलि। पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ जनों से मिल जाना हालचाल।

Update: 2023-07-11 14:51 GMT

Deoria News: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल महामहिम शिव प्रताप शुक्ल आज़ शाम सीसी रोड स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर अजय मणि त्रिपाठी के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने डॉक्टर अजय मणि के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने अजय मणि के पिताजी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

संस्मरणों को याद कर हुए भावुक

क़रीब आधे घंटे से अधिक के अपने इस अनौपचारिक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल श्री शुक्ल ने डॉक्टर मणि से अनेक विषयों पर बातचीत की। अजय मणि के पिता के पुराने संस्मरणों को याद कर वो भावुक नजर आए। उन्होंने इस असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया और अजय मणि के पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए ईश्वर से पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही शिव प्रताप शुक्ल ने उनके पारिवारिक पहलुओं पर भी चर्चा की।

नाम से बुलाया भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को

राज्यपाल महामहिम शिव प्रताप शुक्ल भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को उनके व्यक्तिगत नाम से बुलाते हुए नजर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का कुशल क्षेम जाना। खुद को नाम से बुलाता देख भाजपा के कई वरिष्ठ नेता हतप्रभ नजर जाए कि राज्यपाल को आज भी उनका नाम याद है। साथ ही राज्यपाल ने ज़िले के डीएम अखंड प्रताप सिंह तथा पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा से भी बातचीत कर स्थानीय मुद्दों की जानकारी ली। इस दरम्यान भाजपा के जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता विजय बहादुर दुबे, निशिरंजन तिवारी, बलराम उपाध्याय, संजय राव, नित्यानंद पाण्डेय, सभासद मनमोहन मिश्र, सिद्धार्थमणि त्रिपाठी, सत्येन्द्रमणि त्रिपाठी, रामेश्वर पाण्डेय, रामाशीष प्रसाद, मृत्युंजयमणि त्रिपाठी, अजय नारायण तिवारी, नागेन्द्र शर्मा, रत्नेश्वर गर्ग, श्रीनिवास दूबे, कुलदेव सिंह, रामप्यारे चौहान, पूर्व अध्यक्ष बार अधिवक्ता अशोक दीक्षित, प्रीतम मिश्रा, हरीश त्रिपाठी, अरुण मिश्रा, सुरेश शुक्ला, सतीश उपाध्याय, आदि उपस्थित रहे। सभी ने वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर अजय मणि त्रिपाठी के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Tags:    

Similar News