यूपी में नहीं रुक रहा अपराध, अब प्रधान की गोली मरकर हत्या

प्राप्त विवरण के अनुसार चुनावी रंजिश को लेकर गांव के ही राम पदारथ उर्फ नन्हा यादव ने ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह को सीने में गोली मार दी।

Update: 2020-05-18 09:27 GMT

अयोध्या: जिले के इनायतनगर थाना अंतर्गत धरमगंज बाजार में पुरानी रंजिश के चलते प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद हत्यारे ने खुद भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाजार में अफरातफरी के माहौल में लोग एक दूसरे से घटना के बारे में जांच पड़ताल करने लगे।

चुनावी रंजिश के चलते की हत्या

प्राप्त विवरण के अनुसार चुनावी रंजिश को लेकर गांव के ही राम पदारथ उर्फ नन्हा यादव ने ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह को सीने में गोली मार दी। जिसके बाद में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना इनायतनगर के धरमगंज बाजार में हुई गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर भारी पुलिस फोर्स ने पहुंचकर कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के पलिया प्रताप शाह के ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह सत्ता दल के समर्थक बताए जाते हैं।

हत्यारे ने खुद भी गोली मार कर की आत्महत्या

ये भी पढ़ें- तबाही तेजी से आ रही: सरकार ने दी चेतावनी, चक्रवाती तूफान को लेकर बुलाई बैठक

जिसके बाद गोली चलाने वाले राम पदारथ ने स्वयं को भी गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर हीं मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों लोग किसी पंचायत में एक साथ पंचायत करने गए थे। जहां पर कहासुनी के फल स्वरुप यह घटना घटित हुई। घटना इनायतनगर थाना के अंतर्गत हैरिग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के पलिया प्रताप शाह गांव से जुड़ी है। बताया जाता है दोनों परिवारों में प्रधानी को लेकर के काफी अरसे से मनमुटाव और रंजीत बनी रहती थी।

नाथ बख्श सिंह

Tags:    

Similar News