शादी के बाद विदा होकर लौट रही दुल्हन के साथ हुआ हादसा, इलाके में मची चीख पुकार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां शादी के बाद विदा हो कर लौट रही दूल्हा-दुल्हन की कार बोलेरो से टकरा गयी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दूल्हा दुल्हन समेत आठ लोग दुर्घटना में घायल हो गए। घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुँच गयी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Update: 2020-06-14 17:58 GMT

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां शादी के बाद विदा हो कर लौट रही दूल्हा-दुल्हन की कार बोलेरो से टकरा गयी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दूल्हा दुल्हन समेत आठ लोग दुर्घटना में घायल हो गए। घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुँच गयी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हरदोई में दूल्हा दुल्हन की कार बुलेरो से टकराई

मामला हरदोई जिले का है, जहां रविवार को माधौगंज-मल्लावां मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बांसा निवासी सीटू की बरात शनिवार को सीतापुर पहुंची थी, जहां से शादी सम्पन्न कर रविवार को सीटू अपनी दुल्हन रेखा की विदाई करा कर वापस घर लौट रहा था। उसकी कार गांव का ही निवासी शुभम चला रहा था।

ये भी पढ़ें-कोरोना की सुनामी: इस महीने मचेगी ऐसी तबाही, बेड-वेंटिलेटर्स तक नहीं होंगे नसीब

जोरदार भिड़ंत में आठ लोग घायल

कार में दूल्हा, दुल्हन, ड्राइवर, समेत 3 लोग और सवार थे। माधौगंज-मल्लावां मार्ग पर कार की भिड़ंत सामने से आ रही बोलेरो से हो गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गयी। दूल्हा-दुल्हन समेत आठ लोग घायल हो गए, इसमें बारातियों के साथ ही बुलेरो सवार दो लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- सावधान! डिप्रेशन होने लगा है मौत की वजह, यहां जानें लक्षण, ऐसे करें इलाज

दुल्हन की हालात नाजुक

मामले की सूचना पुलिस को दी गयी तो उन्होंने मौके पर पहुँच सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। दुल्हन की हालत गंभीर है। वहीं अन्य भी ज्यादा जख्मी हो गए। ऐसे में इलाज के लिए सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News