जयमाल के बाद दूल्हा हुआ गायब, ऐसे हुई दुल्हन की शादी, जानें पूरा मामला

शादी समारोह के दौरान रहस्यमय तरीके से दूल्हे के गायब होते ही दुल्हन ने बारात में आए एक लड़के से शादी कर ली।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Monika
Update: 2021-05-19 01:49 GMT

कानपुर: आप ने ऐसा फिल्मों में बहुत देखा होगा कि शादी (Marriage) के मंडप में दुल्हन (Bride) अपने दूल्हे (Groom) का इन्तजार कर रही होती है लेकिन दूल्हा नहीं आता, तब उसके पिता उसकी शादी किसी और लड़के से उसी मंडप में कर देते हैं। ऐसा ही कुछ मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर (kanpur) में देखने को मिला। जहां शादी समारोह के दौरान रहस्यमय तरीके से दूल्हे के गायब होते ही दुल्हन ने बारात में आए एक लड़के से शादी कर ली। ये घटना सामने आते ही लोगों में चर्चा का विषय बन गई।

बता दें, ये घटना महाराजपुर इलाके की है। यहां शादी का माहौल था। जयमाल की रस्म हो चुकी थी जिसके बाद दोनों परिवार शादी की तैयारी कर रहे थे, तभी खबर मिली की दूल्हा अचानक गायब हो गया। दोनों परिवारों ने दूल्हे की तलाश करना शुरू किया। वहीं दूसरी तरफ दूल्हे के अचानक गायब होने से दुल्हन और उसके घरवाले घबरा गए। काफी देर तलाश करने के बाद दुल्हन के परिवार को पता चला कि दूल्हा मौका पाते ही मंडप से भाग निकला, लेकिन इसका कारण किसी को भी नहीं पता।

दूल्हे के भाग जाने के बाद परेशान हुए परिवार को देख कर  दूल्हे की तरफ के एक मेहमान ने सुझाव दिया कि बारात में आए किसी दूसरे लड़के से दुल्हन की शादी करा दी जाए। जिसके बाद दुल्हन के परिवार ने बारात में आए लड़कों में से एक को चुन परिवारों से बातचीत कर आपस में रजामंदी के बाद ही शादी की रस्म पूरी करने की सहमती जताई। जिसके बाद दुल्हन की शादी उसी मंडप में किसी और लड़के के साथ हुई।

दर्ज कराई शिकायत 

शादी कराने के बाद दुल्हन के परिवार ने भागे दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में नरवाल थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर शेष नारायण पांडे का कहना है कि उन्हें दुल्हन और दूल्हे पक्ष से भी शिकायत मिली है। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जबकि दूसरी तरफ भागे हुए दूल्हे के पिता ने लापता बेटे का पता लगाने के लिए पुलिस से मदद मांगी है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News