VIDEO: पैसों के लेनदेन में हुआ खूनी संघर्ष, दरोगा ने पिस्टल लेकर लोगों को दौड़ाया

सुबह से ही दो पक्षों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शराब के नशे में यही विवाद तूल पकड़ गया और देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी चलाईं और दरोगा ने पिस्टल लेकर लोगों को दौड़ाया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।

Update: 2016-10-16 12:26 GMT

वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया की एक मलिन बस्ती में पैसों के लेन देन में हुए खूनी संघर्ष में आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से आधा घंटे तक ईंट पत्थर चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात काबू में किए। दरोगा ने खुली पिस्टल लेकर लोगों को दौड़ाया और घरों के दरवाजे तोड़ कर कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

दारू के बाद पत्थरबाजी

-मलदहिया इलाके की एक मलिन बस्ती में रविवार को एक पार्टी में काफी संख्या में लोग जुटे थे।

-पार्टी में मांस और मदिरा का खुलेआम सेवन हो रहा था।

-सुबह से ही दो पक्षों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

-शराब के नशे में यही विवाद तूल पकड़ गया और देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई।

पुलिस ने चलाईं लाठियां

-सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां चलाईं और दरोगा ने पिस्टल लेकर लोगों को दौड़ाया।

-लाठीचार्ज के बाद भीड़ तितर बितर हुई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।

-एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुस कर मारपीट करने और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

-सीओ ने बताया कि हिंसा में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर के बाद कार्रवाई होगी

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज और वीडियो...

Full View

Tags:    

Similar News