ओलावृष्टि प्रभावित किसानों के लिए योगी सरकार की 52 करोड़ 50 लाख की सहायता

Update: 2018-02-16 16:46 GMT

लखनऊ : 11 व 12 फरवरी को राज्य के 16 जनपदों में ओलावृष्टि हुई। जिसमें से 12 जिलों में फसलों में 10 फीसदी तक की क्षति हुई। शेष 4 जिलों में बांदा के 59 गांव, महोबा के 78 गांव, झांसी के 21 गांव व ललितपुर के 38 गांव इस तरह प्रदेश के कुल 196 गांवों में 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति पायी गई।

ओलावृष्टि से जनपद बांदा, महोबा, झांसी व ललितपुर में लगभग 55 हजार किसान प्रभावित हुए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रभावित किसानों को सहायता प्रदान किए जाने हेतु जिला महोबा 20 करोड़, ललितपुर 15 करोड़, बांदा 10 करोड़ व झांसी 7 करोड़ 50 लाख इस तरह कुल 52 करोड़ 50 लाख रूपए स्वीकृत कर दिए गए हैं।

प्रभावित किसानों को 48 घंटे के भीतर सहायता प्रदान किए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। जिलों द्वारा प्रभावित किसानों को राहत सहायता वितरण प्रारम्भ कर दिए गए हैं। यह जानकारी राहत आयुक्त संजय कुमार ने दी है।

Tags:    

Similar News