चीन का हुआ जमकर विरोध, कांग्रेसियो ने इनके राष्ट्रपति का फूंका पुतला

आज कांग्रेसजनों ने सायंकाल 6 बजे शहीद पार्क में भारतीय सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और शहीद आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट मौन रखकर उनकी याद में मोमबत्तियां जलाई।

Update: 2020-06-18 07:24 GMT
putla fookha

हमीरपुर: चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के घिनौने कृत्य के चलते चीनी सेना द्वारा भारत के 20 जाबांज जवानों की हत्या के विरोध में आज कांग्रेसजनों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष बस स्टांप पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला जलाकर राष्ट्र की स्वनिर्मित वस्तुओं के प्रयोग अधिकाधिक रूप से करने पर बल दिया, और साथ ही साथ चीनी वस्तुओं के आयात पर रोक लगाने पर पुरजोर मांग भारत देश के राष्ट्रपति से की।

PM मोदीः भारत की सफलता, तरक्की निश्चित, हम आत्मनिर्भर बन सकते हैं

भारतीय सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

आपको बता दे कि चीन की सेना द्वारा यह जो कायराना गतिविधियों को अंजाम देते हुए भारतीय सेना के 20 जवानों की हत्या की घटना को अंजाम दिया। कांग्रेस पार्टी उसकी पार्टी भरकस निंदा करती है और भारत सरकार से मांग करती है कि यथाशीघ्र अपने जवानों की हत्या का बदला लेने और उन्हें सबक सिखाने हेतु प्रभावी रणनीति अपनाएं। इसी क्रम में आज कांग्रेसजनों ने सायंकाल 6 बजे शहीद पार्क में भारतीय सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और शहीद आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट मौन रखकर उनकी याद में मोमबत्तियां जलाई।

12वीं के रिजल्ट घोषित: इन्होंने मारी बाजी, जानें कैसे चेक करें

यह लोग थे मौजूद

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष श्रीमती नीलम निषाद, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, पंडित बृजेश कुमार बादल बुंदेलखंडी, बालजी पांडे, चंद्रशेखर निषाद, श्रीमती राधा निषाद, गंगासागर, रामनारायण, मनोज, मनफूल, दीपू यादव, बब्बन सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी लोगों ने सीमा पर शहीद हुए जवानों को आँखों में आंसू और मन में चीन के खिलाफ गुस्से के साथ श्रीधांजलि दी |

रिपोर्टर- रविन्द्र सिंह, हमीरपुर

PM मोदीः अपना विश्वास, हौसला बुलंद रखिए, हम आत्मनिर्भर भारत बन सकते हैं

Tags:    

Similar News