सो रही वृद्धा की तेज धारदार हथियार से निर्मम हत्या, बेटे को इन पर शक

मझगवां थाना क्षेत्र के कोठा गाँव में घर के आंगन में चरपाई पर सो रही वृद्धा की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिग टीम...

Update:2020-07-17 22:10 IST

हमीरपुर: मझगवां थाना क्षेत्र के कोठा गाँव में घर के आंगन में चरपाई पर सो रही वृद्धा की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिग टीम और डाॅग स्क्वायड टीम ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। मझगवां पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पुत्र ने डकैती के इरादे से आये अज्ञात लोगों द्वारा मां की हत्या करने की अंशका जताई है।

ये भी पढ़ें: पति की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए पत्नी ने किया ऐसा, हो रही है तारीफ

कस्बे के गुलाब नगर मोहल्ला निवासी बृजेश राजपूत पुत्र स्व. मनमोहन राजपूत ने बताया कि वह राठ कस्बे में रहकर ठेकेदारी का कार्य करता है। मझगवां थाना क्षेत्र के कोठा गाँव में उसकी करीब 13 बीघा जमीन है। खेती की देखरेख के लिये उसकी मां राममूर्ति (63) गाँव में रहती थी। बताया कि उसके पिता की दो साल पहले लकवा मार जाने के कारण मौत हो गई थी। खेती की देख रेख उसकी मां ही करती थी।

बताया कि शुक्रवार को उसकी मां आंगन में चारपाई पर सो रही थी। आरोप लगाया कि रात्रि करीब 1 बजे डकैती करने के इरादे से अज्ञात लोग उसके मकान में घुस आये। जब उसकी मां ने खटपट की आवाज सुनी तो उसकी आंख खुल गई। आरोप लगाया कि उसी दौरान अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से उसकी मां की निर्मम हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र की मंत्री का बड़ा बयान, BJP के कई MLA साथ, नाम बताने पर आएगा भूचाल

...सिर, हाथ और कान काट दिये

अज्ञात लोगों ने उसकी मां का सिर, हाथ और कान काट दिये। बताया उसके टयूबवेल पर काम कर रहे गाँव का ही विनोद पुत्र बाबूलाल सुबह करीब 5ः30 बजे घर पर टाॅर्च देने के लिये गया तो उसकी मां खून से लथपथ अवस्था में चारपाई पर पड़ी थी। मां को खून से लथपथ देख विनोद की चीख निकल गई। बताया कि उसने उसे तत्काल फोन से सूचना दी। मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजीशन के चलते डकैती के इरादे से अज्ञात लोगों पर उसकी मां की हत्या करने की अंशका है। बताया कि जब वह घर पहुंचा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। वृद्धा की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

इस संबंध में सीओ शुभसुचित का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते वृद्धा की धारदार हथियार से हत्या की गई है। वृद्धा मकान में अकेली रहती थी। डकैती के उददेश्य से महिला की हत्या नहीं की गई है। बताया कि मामले की जांच कराकर जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें: पति की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए पत्नी ने किया ऐसा, हो रही है तारीफ

Tags:    

Similar News