BJP का अयोध्या दर्शन का फुलप्रूफ प्लान तैयार, हापुड़ से 50 आस्था बसें 12 जनवरी को होगी अयोध्या के लिए रवाना

Hapur News: जिले के तीनों तहसील क्षेत्र में कुल 1048 बूथ हैं। इनमें करीब 798 हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में है। इन प्रत्येक बूथों से भाजपा के 3-3 कार्यकर्ताओं को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कराने जा रही है।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-02-03 12:28 GMT

रामलला (Social Media) 

Hapur News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जिले भर के भाजपाई भी दर्शन के लिए अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी है। रामलला के दर्शन के लिए हापुड़ से 12 फरवरी को 50 बस ले जाने का लक्ष्य रखा है। ये सभी बसें जिले से रवाना होगी। बीजेपी ने हापुड़ जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र से 50 बसों को अयोध्या ले जाने का फैसला किया है। अयोध्या जाने वाले बीजेपी कार्यकर्ता की आवभगत का जिम्मा भी बीजेपी पदाधिकारियों के ऊपर रहेगा।

50 बसों में ले जाने का रखा लक्ष्य

तीनों तहसील क्षेत्र में कुल 1048 बूथ हैं। इनमें करीब 798 हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में है। इन प्रत्येक बूथों से भाजपा के 3-3 कार्यकर्ताओं को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कराने जा रही है। इसके लिए 50 बस ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद के कार्यकर्ताओं को दर्शन कराने के लिए 13 फरवरी का समय दिया गया है। जबकि 12 फरवरी को 50 बसों से कार्यकर्ता अयोध्या के लिए रवाना होंगे। भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। हर बूथ के तीन-तीन कार्यकर्ताओं की लिस्ट बनानी शुरू हो गई है, इसके लिए बूथ अध्यक्षों से नाम लिए जा रहे हैं।

कार सेवा कार्यकर्ताओ को दी जाएगी प्राथमिकता

अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन करने की इच्छा रखने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ अध्यक्षों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। लेकिन बूथ अध्यक्षों को साफ निर्देश दिए गए है। कि सबसे ज्यादा प्राथमिकता श्री राम मंदिर आंदोलन में कार सेवा में शामिल होने वाले राम भक्तों को दी जाए, अगर किसी बूथ पर कार सेवा में शामिल होने वाले कार्यकर्ता नहीं है। वहां वरिष्ठता के आधार पर कार्यकर्ताओं को लिस्ट में डाला जाए, ताकि 12 फरवरी को अयोध्या में दर्शन के लिए ले जाया जा सके।

जिला अध्यक्ष ने दी जानकारी

जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने बताया कि आगामी 13 फरवरी को हापुड़ के कार्यकर्ता अयोध्या में भगवान श्री रामलला के दर्शन करेंगे। 12 फरवरी को करीब 50 बस हापुड़ से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी।13 फरवरी को अयोध्या करेगी प्रस्थान।

Tags:    

Similar News