Hapur News: पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए उमड़ा आस्था का जन सैलाब, जाम में फंसे लोग

Hapur News: श्रदालुओं के उमड़े जनसैलाब के बीच हाइवे पर भीषण जाम लग गया जिसके कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाइवे पर इतना भारी जाम था कि लोगों को पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं मिल सकी।

Report :  Avnish Pal
Update: 2023-10-14 06:52 GMT

hapur Sarva Pitru Amavasya 2023  (photo: social media )

Hapur News: पितृ अमावस्या पर शनिवार को ब्रजघाट गंगा नगरी में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। इससे मुख्य मार्ग पर काफी लंबा जाम लग गया और पुलिस प्रशासन के तमाम दावों की जमकर धज्जियां उड़ीं। पितृ अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पिंड दान कर गंगा मैया के जयकारे लगाए और विधि-विधान से पूजा पाठ कराया। श्रदालुओं के उमड़े जनसैलाब के बीच हाइवे पर भीषण जाम लग गया जिसके कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाइवे पर इतना भारी जाम था कि लोगों को पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं मिल सकी।

शुक्रवार आधी रात से ही पहुंचने लगे थे श्रद्धालु

दरअसल, पितृ विसर्जन अमावस्या के मौके पर शुक्रवार आधी रात से ही ब्रजघाट पर गंगा में स्नान शुरू हो गया था। रात में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आधी रात करीब से ही गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया। गंगा पर बने पुल के दोनों ओर गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने पितरों को तर्पण किया और सूर्य को अर्ध्य दिया।

गंगा के किनारे हुई पूजा अर्चना

गंगा किनारे ही श्रद्वालुओं ने पुरोहितों की मदद से विधि विधान से मंत्रोच्चार के मध्य पूजा की। स्नान के दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। पितृ विसर्जन अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सुविधा के लिए पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद था, लेकिन आस्था के समागम के सामने पुलिस कुछ नहीं कर पाई।

सुबह होते ही जाम की स्थिति बनी

दिन निकलते ही श्रद्धालुओं के आने और जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर वाहनों की संख्य अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बन गई। जिस को खुलवाने के लिए पुलिस मशक्कत करती दिखाई दे रही थी। हर किसी को आगे निकलने की जल्दी थी। जिसके चलते जाम की स्थिति पैदा हो गई।

क्या कहते हैं उपजिलाधिकारी

उपजिलाधिकारी अंकित वर्मा ने बताया कि पितृ अमावस्य पर श्रदालुओं द्वारा स्नान किया जा रहा है, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात हैं। हाइवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई थी, अब सुचारू रूप से वाहन गुजर रहे हैं।

Tags:    

Similar News