Hapur News: हत्या के मामले में गवाह गिरफ्तार, भाई पर कहासुनी के दौरान चलाई थी गोली, लाइसेंसी पिस्टल बरामद

Hapur News: बीते साल के दिसम्बर माह की सुबह सोमेंद्र ने खराब पड़ी टयूबवेल को ठीक कराने के लिए जुगल किशोर से बराबर पैसे मांगे थे।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-02-04 09:58 GMT

हापुड़ में हत्या के मामले में गवाह गिरफ्तार (न्यूजट्रैक)

Hapur News: जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सपनावत में 17 दिसम्बर 2023 की सुबह खराब पड़ी टयूबवेल को सही कराने के लिए दो सगे भाईयों में विवाद हो गया था। जिसको लेकर बड़े भाई ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से छोटे भाई को गोली मार दी। गोली पेट में लगने से सोमेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकों लेकर पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। हत्या के इरादे से भाई पर पिस्टल से फायर कर घायल किया था।

इस मामले को लेकर चलाई थी गोली

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, गांव निवासी सेवानिवृत अध्यापक दीनदयाल शर्मा के तीन बेटे देवेंद्र शर्मा, जुगल किशोर शर्मा व सोमेंद्र शर्मा हैं। बीते साल के दिसम्बर माह की सुबह सोमेंद्र ने खराब पड़ी टयूबवेल को ठीक कराने के लिए जुगल किशोर से बराबर पैसे मांगे थे। जिस पर दोनों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि जुगल किशोर ने आग बबूला होकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से सोमेंद्र को गोली मार दी।

गोली सोमेंद्र के पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश भी दे रही थी। वहीं एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर फरार चल आरोपी पर दस हजार का इनाम घोषित किया था। लगातार लोकेशन बदलने से आरोपी हाथ नही आ रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को डोमाटिकरी बम्बा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल सहित 6 जिंदा कारतूस बरामद किए है।

भाजपा नेता राकेश शर्मा हत्याकांड में मुख्य गवाह है आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी जुगलकिशोर वर्ष 2019 में धौलाना के करनपुर जट्ट में हुए भाजपा नेता राकेश शर्मा हत्याकांड का मुख्य गवाह है। राकेश शर्मा जुगल किशोर का जीजा था। कुख्यात आशू जाट और उसके साथियों ने इस हत्या को अंजाम दिया था। आरोपी को पुलिस सुरक्षा भी मिली हुई है। इसी मामले को लेकर उसे लाइसेंस जारी किया गया था। लेकिन घटना के दौरान गार्ड पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं था।

क्या कहते है पुलिस के जिम्मेदार

एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी जुगलकिशोर की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम सहित थाना पुलिस को लगाया गया था।जिसके खिलाफ दस हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की है।

Tags:    

Similar News