Hardoi News: जाम में फंसा शहर, आबकारी राज्यमंत्री किस तरह लोगों को दिलाएंगे निजात

Hardoi News: शहर के प्रमुख मार्गों पर आए दिन जाम लगने से स्कूली बच्चों व आपातकालीन सेवाओ को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2022-12-06 05:59 GMT

हरदोई सदर विधायक नितिन अग्रवाल 

Hardoi News: हरदोई शहर में आये दिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जाम के झाम में फंसकर लोगों को काफी समस्यायों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो यात्रियों की ट्रेन तक जाम की वजह से छूट जाती है। शहर के प्रमुख मार्गों पर आए दिन जाम लगने से स्कूली बच्चों व आपातकालीन सेवाओ को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी शहर में जाम की समस्या समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रही है।

अब तक क्या हुए उपाय

प्रशासन ने लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए कई प्रयास किये। प्रशासन द्वारा लखनऊ चुंगी पर रेड लाइट लगाकर ट्रैफिक को सुचारू करने का प्रयास किया पर ट्रैफिक लाइट का रखरखाव ठीक न होने से कुछ ही माह में रेड लाइट खराब हो गई। प्रशासन द्वारा जेब्रा क्रोसिंग प्रत्येक चौराहे पर पीआरडी जवानों को ट्रैफिक कंट्रोल की ड्यूटी भी दी गई पर हालात नहीं बदले।

इन दिनों शहर के कई प्रमुख मार्गों पर नो एंट्री व वन वे है पर प्रशासन की लाचारी के चलते लगातार भारी वाहन शहर में प्रवेश कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए संचालित प्राइवेट बस अड्डो को शहर के बाहर से चलाने व ई-रिक्शाओं के मार्ग निर्धारित करने की योजना बनाई पर यह योजनाएं कागजो तक सिमट कर रह गई।

राज्यमंत्री ने लोगों से की जाम को लेकर अपील

उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी राज्यमंत्री व हरदोई सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि जाम की समस्या एक गंभीर समस्या है,जिला अधिकारी को इन बावत निर्देशित किया गया है। मैं शहर के व्यापारियों व लोगो से अपील करता हूं कि वह स्वयं सड़कों से अपना अतिक्रमण हटा लें जिससे शहर में जाम की समस्या कम होगी और शहर बड़ा नजर आएगा।

Tags:    

Similar News