खुशखबरी: UP से हरियाणा जाना हुआ आसान,रोडवेज बसें सेवा में मौजूद

अब वो दिन दूर नहीं है जब आप यूपी की सरकारी रोडवेज बसों से हरियाणा का सफर करेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा दोनों सरकारों के बीच 2 फरवरी को समझौता हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में

Update: 2018-02-02 15:28 GMT
खुशखबरी: UP से हरियाणा जाना हुआ आसान,रोडवेज बसें सेवा में मौजूद

लखनऊ: अब वो दिन दूर नहीं है जब आप यूपी की सरकारी रोडवेज बसों से हरियाणा का सफर करेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा दोनों सरकारों के बीच 2 फरवरी को समझौता हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में करार हुआ है।

खुशखबरी: UP से हरियाणा जाना हुआ आसान,रोडवेज बसें सेवा में मौजूद

यूपी और हरियाणा के 46 रूटों पर इन बसों का संचालन होगा।दोनों प्रदेशों में यह सुविधा दैनिक तौर से प्रारंभ हो जाने पर यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 522 बसें हरियाणा में संचालित होंगी। वहीं, हरियाणा की 423 बसों को यूपी में चलाने की अनुमति मिल गई है। यूपी की बसें हरियाणा के सभी शहरों में जाएंगी।

दोनों परिवहन मंत्रियों ने लिया संकल्प

सूबे के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व हरियाणा के परिवहन मंत्री कृण्ण लाल पवार ने यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने की बात कही। करीब 35 सालों के बाद यूपी और हरियाणा में बसों का संचालन चालू हुआ है।​

Tags:    

Similar News