Hathras News: अराजक तत्व ने तोड़ी अंबेडकर की प्रतिमा, लोगों में आक्रोश
Hathras News: असामाजिक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दी गईं। इस बात की जानकारी सुबह जब ग्रामीणों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए और वहां पर विरोध प्रदर्शन करने लगे।;
अराजक तत्व ने तोड़ी अंबेडकर की प्रतिमा, लोगों में आक्रोश (Photo- Social Media)
Hathras News: हाथरस के कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव अलीपुर बबूल गांव व मिर्गामई में डॉ भीमराव अंबेडकर की दो प्रतिमाओं को अराजक तत्व ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना के बाद लोगों ने मौके पर पहुंच प्रदर्शन किया। यहां पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों की जगहों पर दूसरी प्रतिभा भी स्थापित कराई गईं।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के अलीपुर बबूल गांव और मिरगामई गांव में देररात को असामाजिक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दी गईं। इस बात की जानकारी सुबह जब ग्रामीणों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए और वहां पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए।
लोगों का आरोप था कि सामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने के लिए यह हरकत की है। यहां पर गुस्साए लोगों ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस बात की जानकारी होने पर जंक्शन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अन्य अधिकारी भी वहां पहुंच गए। हसायन निवासी ललित गौतम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
अमरपुर घना में भी मूर्ति तोड़ने की उड़ी रूमर
यहां पर पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। इसी बीच थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अमरपुर घना में भी प्रतिमा तोड़े जाने की रूमर उड़ने लगी। इस बात की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और वीडियोग्राफी कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। यहां पर मूर्ति सही मिली।
दोनों ही गांवों में नई प्रतिमा स्थापित करा दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। असामाजिक तत्वों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
श्यामवीर सिंह, सीओ सिकंदराराऊ।