स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे Civil Hospital: अस्पताल प्रशासन पर जमकर बरसे, व्हील चेयर को खुद चलाकर की जांच

UP Latest News: उत्तर प्रदेश के नए स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल पहुंचे और प्रशासन को जमकर लताड़ा।

Report :  Shashwat Mishra
Published By :  Shreya
Update: 2022-03-31 09:14 GMT

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे सिविल अस्पताल (फोटो- न्यूजट्रैक)

UP Latest News: उत्तर प्रदेश के नये स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक (Health Minister Brajesh Pathak) गुरुवार को सिविल अस्पताल (Civil Hospital) पहुंचे। ब्रजेश पाठक ने यहां पहुंचकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल (Dr. Shyama Prasad Mukherjee Civil Hospital) के प्रशासन को जमकर लताड़ा। साथ ही, मरीज़ों के लिए सुख-सुविधाओं को भी परखा। उन्होंने मौके पर व्हील चेयर (Wheelchair) चलाकर देखा, तो पता चला उसमें पहिया ही नहीं है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री (Uttar Pradesh Health Minister) बिफर पड़े। उन्होंने प्रशासन को जल्द ही इसे सही कराने के निर्देश दिए। 

बेटी का पिता को गोद में उठाना, अस्पताल पर पड़ा भारी

दरअसल, पार्क रोड़ स्थित सिविल अस्पताल में गुरुवार को अलीगंज क्षेत्र से आई एक बेटी ने, अपने पिता को गोद में उठाकर अस्पताल में प्रवेश किया। पिता का नाम जयशंकर शर्मा था। बेटी के मुताबिक- वह ओपीडी के लिए आई थी। लेकिन मौके पर उन्हें न तो व्हील चेयर मिला और न ही स्ट्रेचर। जिसके बाद, वो अपने पिता को गोद में उठा ले गई। जिसे मीडिया द्वारा संज्ञान में लाया गया। इसके बाद, स्वास्थ्य मंत्री ने संज्ञान लेते हुए, सिविल अस्पताल में दस्तक दी।

इस मौके पर अस्पताल के निदेशक डॉ. आनंद ओझा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी सिंह और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी सिंह सहित अन्य डॉक्टर व कर्मचारी मौजूद रहे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News