AIDS बता कर गर्भवती को किया भर्ती से इनकार, HIV रिपोर्ट है निगेटिव

परिजन गंभीर हालत में गर्भवती को लेकर कानपुर के हैलेट हॉस्पिटल पहुंचे। यहां गर्भवती महिला के पति को डॉक्टरों ने अपमानित किया। इसके बाद गर्भवती को 24 घंटे तक HIV वार्ड में एक एड्स पीड़ित के साथ एक ही बेड पर लिटाया गया। यहां डॉक्टरों ने एक बार फिर HIV टेस्ट कराया। इसमें महिला की HIV रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।

Update: 2016-09-03 12:45 GMT

कानपुर/कानपुर देहात: स्वास्थ्य विभाग ने एक गर्भवती महिला को HIV पॉजिटिव बताकर सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने से इनकार कर दिया। गंभीर अवस्था में परिजन गर्भवती को लेकर कानपुर के हैलेट हॉस्पिटल पहुचे। यहां महिला को 24 घंटे तक HIV वार्ड में रखा गया। जब महिला का HIV टेस्ट कराया गया तो रिपोर्ट निगेटिव आई। महिला ने अब सीएमओ को शिकायत लिख कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

हॉस्पिटल ने कहा पॉजिटिव

-महिला ने कानपुर देहात के पुखरायां पीएचसी पर 25 जनवरी को गर्भ की जांच कराई थी।

-डॉक्टरों ने महिला की जांच रिपोर्ट में HIV पॉजिटिव दर्ज किया, लेकिन गर्भवती और उसके परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी।

-समय पूरा होने पर महिला जब प्रसव के लिए फिर पीएचसी पहुंची तो 25 जनवरी की रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया।

हॉस्पिटल ने कहा निगेटिव

-परेशान परिजन गंभीर हालत में गर्भवती को लेकर कानपुर के हैलेट हॉस्पिटल पहुंचे।

-यहां गर्भवती महिला के पति को डॉक्टरों ने अपमानित किया। इसके बाद गर्भवती को 24 घंटे तक HIV वार्ड में एक एड्स पीड़ित के साथ एक ही बेड पर लिटाया गया।

-यहां डॉक्टरों ने एक बार फिर HIV टेस्ट कराया। इसमें महिला की HIV रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।

सदमे से गुजरा परिवार

-इस रिपोर्ट ने विभाग के दो अलग अलग केंद्रों की योग्यता पर सवाल खड़े कर दिए।

-प्रसव के बाद मां-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन इस दौरान गर्भवती समेत पूरा परिवार सदमे से गुजरता रहा।

-अब परिजन दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बिना जांच के एड्स पीड़ित के साथ रखने पर भी हॉस्पिटल कठघरे में है।

Tags:    

Similar News