Hotel Emperio Grand Fire: लखनऊ के होटल इंपीरियो ग्रैंड में धमाका, 10 लोग घायल..लेवाना अग्निकांड की दिलायी याद

Hotel Emperio Grand Fire: लखनऊ के थाना कृष्णा नगर क्षेत्र के होटल Hotel Emperio Grand में आग लग गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

Written By :  aman
Update: 2023-01-06 14:18 GMT

Hotel Emperio Grand (Social Media)

Hotel Emperio Grand Fire: लखनऊ के होटल लेवाना (Hotel Levana Fire Case) की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी, कि शुक्रवार (06 जनवरी) को थाना कृष्णा नगर क्षेत्र के होटल इंपीरियो ग्रैंड (Hotel Emperio Grand)  में आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, होटल एम्परियो ग्रैंड के किचन में गैस पाइपलाइन में विस्फोट हो गया। किचन स्टाफ के 10 सदस्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस और अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंच कर आग पर नियंत्रण पाया। ये बातें ADCP मध्य क्षेत्र, लखनऊ राजेश श्रीवास्तव ने बताई।

इससे पहले उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) स्थित लग्जरी होटल लेवाना (Hotel Levana) में भीषण अग्निकांड देखने को मिला था। होटल लेवाना में आग लगने की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सख्त हो गई थी। 

लेवाना अग्निकांड में 4 लोगों की मौत, कई घायल

होटल लेवाना में भीषण अग्निकांड में चार लोगों की मौत हो गई थी, वहीं कई अन्य गंभीर घायल हुए थे। हादसे के बाद मंडलायुक्त ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) (LDA) को अवैध होटलों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। साथ ही, आदेश में लेवाना होटल को सील करने और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे। जिसके बाद होटल लेवाना को सील कर दिया गया। सीएम योगी तब इतने नाराज हुए थे कि होटल पर बुलडोजर चलाने का आदेश दिया था। हालांकि, कोर्ट ने बाद में उस पर रोक लगा दी। लेवाना मामले में सरकार को विभिन्न स्तर पर कई खामियां मिली थी। 

लेवाना कांड में 19 दोषी, अभी तक सिर्फ चार्जशीट  

हालांकि, लखनऊ के होटल लेवाना सुइट्स अग्निकांड के दो दिन पहले ही 4 महीने पूरे हुए। हजरतगंज स्थित इस होटल में बीते साल 5 सितंबर को लगी आग के बाद मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब, पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर की संयुक्त जांच में घटना के लिए 19 लोगों को दोषी पाया गया। बावजूद, इन महीनों में सिर्फ दोषियों को चार्जशीट ही दी जा सकी है। जांच की रफ्तार को देखते लोगों के मन में सवाल घुमर रहा है कि कहीं ये दिल्ली का 'उपहार कांड' न बन जाए।

Tags:    

Similar News