IAS संजीव सरन पर गिरी गाज, वन व पर्यावरण से हटाए गए, 25 की तैनाती में फेरबदल

Update: 2017-07-06 07:12 GMT
IAS संजीव सरन पर गिरी गाज, वन व पर्यावरण से हटाए गए, 25 की तैनाती में फेरबदल

लखनऊ: आखिरकार आईएएस संजीव सरन पर आईएफएस अफसर एसके जैन के साथ हुए विवाद की गाज गिर ही गई। योगी सरकार ने गुरुवार (06 जुलाई) को सरन को अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण के पद से हटा दिया।

गौरतलब है, कि संजीव सरन पर सीनियर आईएफएस अफसर एसके जैन ने तीन पेज का लेटर लिखा था। इसमें सरन पर सरकार को 4,721 करोड़ रुपए की क्षति पहुंचाने समेत लंदन-दुबई के अपने होटल का प्रचार वन विभाग के अधिकारियों से भी कराने के आरोप लगाए थे। आईएफएस अफसर ने अपने लिखे पत्र में प्रदेश के मेगा प्रोजेक्ट के दुरुपयोग का खुलासा भी किया था।

चन्द्र प्रकाश की जगह राज प्रताप सिंह

ताजा तबादलों में 1983 बैच के अफसर अपर मुख्य सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म राज प्रताप सिंह को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। यह कुर्सी अब तक 1982 बैच के सदस्य राजस्व परिषद चन्द्र प्रकाश के पास थी।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कौन-कौन हुए इधर से उधर ...

के. रवीन्द्र नायक आजमगढ़ के मंडलायुक्त बने

के. रवीन्द्र नायक को आयुक्त परिवहन, एमडी उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के पद से हटाकर आजमगढ़ का मंडलायुक्त बनाया गया है। हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में करोड़ों रुपए की अवैध वसूली के मामले में चंदौली के एआरटीओ आरएस यादव पर गाज गिरी थी। बताया जा रहा है कि इसके अलावा भी विभाग में गड़बड़ियों की ढेरों शिकायतें ऊपर पहुंची थी। उनके तबादले को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। अब प्रतीक्षारत पी. गुरुप्रसाद को यह​ जिम्मेदारी दी गई है।

अनुराग श्रीवास्तव प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास

प्रतिनियुक्ति से हाल ही में वापस लौटे अनुराग श्रीवास्तव को ग्राम्य विकास जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास बनाया गया है।

राजशेखर लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव नियुक्त

सपा सरकार में राजधानी के डीएम रहे डॉ. राजशेखर अब तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पद पर तैनात थे। पर अब उन्हें लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

सीएम के विशेष सचिव शेष जिम्मेदारियों से मुक्त

सीएम के विशेष सचिव रिग्जियान सैम्फिल के पास अब तक अपर मुख्य ​परियोजना निदेशक, वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट, टूरिज्म और अपर अधिशासी निदेशक, सिफ्सा का प्रभार था। अब उन्हें इन सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया है और विशेष सचिव सीएम के पद पर यथावत बनाए रखा गया है।

 

 

Tags:    

Similar News