घिनौनी शर्त: मसाज करना सीख लो अब, तभी रह पाओगे ससुराल में

उत्तर प्रदेश के बरेली के किला क्षेत्र से एक विवाहिता के साथ उसके ससुराल का प्रताड़ित किए जाने वाला मामला सामने आया है।

Update: 2023-04-10 03:41 GMT
घिनौनी शर्त: मसाज करना सिख लो अब, तभी रह पाओगे ससुराल में

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बरेली के किला क्षेत्र से एक विवाहिता के साथ उसके ससुराल का प्रताड़ित किए जाने वाला मामला सामने आया है। मामला बड़ा इमामबाड़ा मोहल्ला बाकरगंज का है, जहां ससुराल वालों ने विवाहिता के सामने उस घर में रहने के लिए एक घिनौनी शर्त सामने रखी है। जहां ससुराल वालों ने विवाहिता से कहा कि अगर तुम ससुर और जेठ की मालिश करोगी तभी यहां रह सकती हो।

यह भी पढ़ें: पंजाब : इन जगहों की लस्सी है फ़ेमस, पीते ही लगेगी लत

ससुराल वालों द्वारा ऐसी शर्त रखे जाने पर विवाहिता दंग रह गई। मायके में रह रही विवाहिता ने 9 ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का 16 फरवरी 2019 को आईवीआरआ कॉलोनी के निवासी सलमान के साथ निकाह हुआ था। निकाह के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे और दहेज की मांग करने लगे।

ससुराल वालों का कहना था कि तुम्हारे पिता को 60 हजार रुपये पेंन मिलती है। उनसे पैसे मांग कर हमें लाकर दो, और अगर ऐसा नहीं करती तो तुम्हें अपने ससुर, जेठ और नंदोई की रोज मालिश करनी होगी। 30 अगस्त को विवाहिता को कमरे में बंद करके ससुराल वालों ने पीटा भी था। किला पुलिस ने विवाहिता के पति के साथ-साथ ससुर नासिर, सास मुन्नी, जेठ आमिर, जेठानी हसीबा, ननद शबनम व शहनाज, ननदोई अकरम व फहीम पर मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: भाजपा मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता ग्रहण कराया

Tags:    

Similar News