Virat Anushka: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन, ऐसे अंदाज में आए नजर
Virat and Anushka Sharma in Vrindavan: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बुधवार को बांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए मथुरा वृंदावन पहुंचे।;
Virat and Anushka Sharma in Vrindavan (Image: Newstrack)
Anushka and Virat Reached: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन और आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे। पहले यहां विराट और अनुष्का ने बाबा नीमकरौरी महाराज के आश्रम में भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद होटल पहुंचे। शाम को ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे।
बुधवार दोपहर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वृंदावन आने का कार्यक्रम तय था। लेकिन तय समय से करीब तीन घण्टे पहले ही विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंच गए। दोनों सबसे पहले परिक्रमा मार्ग स्तिथ बाबा नीम करोरी आश्रम पहुंचे। यहां हनुमानजी महाराज और बाबा नीम करोरी महाराज के समाधि स्थल के दर्शन किए। बाबा महाराज की कुटिया में पहुंचकर ध्यान लगाया। आश्रम में दर्शन करने के बाद विराट और अनुष्का होटल निधिवन सरोवर पहुंचे। यहां विश्राम के बाद शाम को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने का कार्यक्रम तय है।
Virat and Anushka Sharma in Vrindavan
धार्मिक यात्रा पर हैं विराट और अनुष्का
बता दें नए साल पर विराट कोहली अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर हैं। बता दें इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बाबा नीम करौरी आश्रम में दर्शन किए थे। इस आश्रम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा काफी देर तक रुके। बांग्लादेश दौरे के बाद BCCI ने विराट कोहली को आराम दिया था। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में उनको शामिल नहीं किया गया। विराट कोहली अपनी यात्रा को बिलकुल निजी रख रहे हैं, मीडिया को भी उनके बारे में भनक नहीं लग पा रही है।