राज्यपाल मुख्यमंत्री समेत सारे मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने लिया योग में हिस्सा

International Yoga Day :अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल समेत योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Published By :  Shraddha
Update: 2021-06-21 08:23 GMT

International Yoga Day : अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल (Governor Anandi Ben Patel) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) समेत प्रदेश सरकार के मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अधिकतर मंत्रियों ने अपने आवास पर ही इस योग को किया। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मण्डल स्तर पर योग शिविर आयोजित किए। प्रदेश में सभी योग शिविर प्रातः 6 बजे से 8 बजे के बीच सम्पन्न हुए।

इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्रियों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा के अलावा कैबिनेट मंत्रियों सतीश महाना, महेन्द्र सिंह, सुरेश खन्ना, जयप्रताप सिंह, मोती सिंह, श्रीकांत शर्मा बृजेश पाठक, आशुतोष टंडन गोपाल जी समेत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह राजधानी लखनऊ में अपने आवास पर योग किया।

वहीं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ योग-प्राणायाम किया। भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश के सभी 1918 मण्डलों में योग शिविर आयोजित किए। इस मौके पर पार्टी के सांसद, विधायक, मंत्री, आयोग, निगम, बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्यों सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता 21 जून विश्व योग दिवस पर योग शिविर में पहुंचें।


पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान प्रमुख सलिल विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पार्टी सभी मण्डलों में कम से कम दो स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज सुबह 7 बजे राजधानी लखनऊ में अपने आवास पर योग करेंगे। जबकि पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल पार्टी के राज्य मुख्यालय में सुबह 7 बजे कार्यकर्ताओं के साथ योग किया।

विश्नोई ने बताया कि पार्टी के सांसद, विधायक, आयोग, निगम, बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य तथा प्रदेश सरकार के मंत्री, अपनी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत किसी भी मण्डल में आयोजित योग शिविर में शामिल होगें। जबकि पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने निवास के मण्डल में आयोजित योग शिविर में पहुंचकर योग कार्यक्रम में भाग लिया।

Tags:    

Similar News