Jalaun: जालौन में अनुप्रिया पटेल बोलीं - महिला सशक्तिकरण के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे...अबकी बार 400 पार

Jalaun News: आगामी लोकसभा चुनाव पर अनुप्रिया पटेल ने कहा, उनका यही प्रयास है कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन अधिक से अधिक सीट जीते। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें।

Report :  Afsar Haq
Update: 2024-01-03 16:23 GMT

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (Social Media)

Anupriya Patel Jalaun Visit: यूपी की प्रमुख पार्टी अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) बुधवार (03 जनवरी) को उरई पहुंची। यहां उन्होंने सावित्री बाई फुले की जयंती में आयोजित कार्यक्रम में जनता को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सभा को संबोधित करते कहा कि, 'पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए अपना दल ने लगातार संघर्ष किया है। इसी का परिणाम है कि 'नीट में ओबीसी आरक्षण लागू हो चुका है'।

लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर एनडीए गठबंधन की सरकार बनने की बात उन्होंने कही। केंद्रीय मंत्री बोलीं आगामी चुनाव में एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगा और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश को विकास की ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। जालौन में केंद्रीय सरकार की केंद्रीय राज्य मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उरई पहुंची थीं। 

सावित्री बाई फुले जयंती समारोह में पहुंची 

जालौन में सावित्री बाई फुले जयंती समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुंची। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने जनसभा में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'जब 19 वीं सदी में महिलाओं को शिक्षा का अधिकार नहीं था तब ऐसी विषम परिस्थितियों में माता सावित्री बाई फुले ने शिक्षा प्राप्त की। इसीलिए उन्हें देश की प्रथम शिक्षित महिला होने का सम्मान प्राप्त है।'


हमने हमेशा दबे, कुचले की आवाज उठाई 

अनुप्रिया पटेल ने कहा, 'सावित्री बाई फुले ने तमाम विरोधों के बाद भी महिलाओं की शिक्षा के लिए 18 विद्यालय स्थापित किए। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रयास किया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि, पार्टी के संस्थापक के द्वारा हमेशा से दबे, कुचले और पिछड़ों की आवाज को उठाया गया है जो पार्टी आज भी कर रही है।'

'नीट में मिला छात्रों को आरक्षण'

उन्होंने आगे कहा कि, 'पहले यूपीए सरकार में नीट की परीक्षा में पिछड़े वर्ग के छात्रों को आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाता था। लेकिन, जब से देश में भाजपा की सरकार आई है और उन्होंने देश के प्रधानमंत्री को इस समस्या से अवगत कराया तो जिसका प्रतिफल दिखा। प्रधानमंत्री जी ने नीट की परीक्षा में तुरंत पिछड़े वर्ग के छात्रों को आरक्षण का लाभ दिलवाना शुरू किया।'

न्यायाधीशों की नियुक्ति पर ये बोलीं अनुप्रिया 

केंद्रीय राज्य मंत्री ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि, 'देश में न्यायिक व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। न्यायाधीशों की नियुक्ति न होने से लाखों केस पेंडिग पड़े हैं। उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि जल्दी ही भारतीय न्यायिक सेवा का गठन हो सके। ताकि सभी वर्ग के योग्य छात्रों की न्यायधीशों के पदों पर नियुक्ति हो सके। लंबित मामलों की जल्द सुनवाई हो सकेगी। पीड़ितों को न्याय मिल सकेगा।'

NDA ज्यादा सीटें जीते 

इसके अलावा, एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि, उनके दल के द्वारा पांच चुनाव लड़े गए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में उनका यही प्रयास है कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन अधिक से अधिक सीट जीते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें।'

Tags:    

Similar News