Jaunpur News: सपा के दो विधायक आमने-सामने, जानें क्या गुल खिलाएगी इस नेता की इंट्री

Jaunpur News: जौनपुर में समाजवादी पार्टी के अन्दर जबरदस्त गुटबाजी दिख रही है वहीं पर सपा के मूल मतदाता इस जंग में विवेक यादव के पक्ष में होते नजर आ रहे हैं।

Report :  Kapil Dev Maurya
Update:2024-09-26 19:44 IST

समाजवादी पार्टी: Photo- Social Media

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर के केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज सपा में बरसठी ब्लाक के अध्यक्ष विवेक यादव के बीच छिड़ी जंग को लेकर सपा के दो विधायक आमने-सामने आ गये हैं। इसका दूरगामी परिणाम जो भी हो लेकिन जौनपुर में समाजवादी पार्टी के अन्दर जबरदस्त गुटबाजी दिख रही है वहीं पर सपा के मूल मतदाता इस जंग में विवेक यादव के पक्ष में होते नजर आ रहे हैं। सपा के अन्दर से लेकर बाहर आम जनमानस के बीच विधायक बनाम सपा के ब्लाक अध्यक्ष की सीधी टक्कर की चर्चा खास बनी हुई है।

यहां बता दें कि इस जंग कि शुरुआत केराकत के विधायक तुफानी सरोज की ओर से की गई अब दोनों पक्ष आमने सामने है। इस जंग में केराकत विधायक के खिलाफ मछलीशहर से सपा की विधायक रागिनी सोनकर विवेक यादव के साथ खड़ी हो गई हैं। वह मानती हैं कि केराकत विधायक पार्टी के कार्यकर्त्ताओं को दबाकर रखना चाहते हैं।

ये है पूरा मामला

बता दें कि केराकत विधायक तूफानी सरोज ने 19 सितंबर को सपा के बरसठी ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद बनकट गांव निवासी विवेक यादव ने एसपी से शिकायत की थी कि विधायक ने 19 सितंबर को फोन पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी थी। उन्होंने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया।

इसके बाद पुलिस कप्तान डा. अजयपाल शर्मा से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार को दोपहर मुकदमा दर्ज किया। दोनों नेताओं के एक ही पार्टी से जुड़े होने के नाते समाजवादी पार्टी की जिला इकाई में सियासी हलचल बढ़ गई है।

बरसठी थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह ने बताया कि सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। तुफानी सरोज के खिलाफ हुई विधिक कार्यवाई के पीछे विवेक यादव के साथ सपा की विधायक रागिनी सोनकर पर्दे के पीछे से खड़ी हो गई है। जिससे वह विवेक यादव और तुफानी सरोज के बीच की यह लड़ाई सपा के जिला नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व दोनो के लिए सरदर्द बन चुकी है।

हलांकि रागिनी सोनकर लम्बे समय से सरोज से नाराज चल रही हैं। लोक सभा के चुनाव में तुफानी सरोज और उनकी बेटी को सबक सिखाने का मन बनायी थी लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व के दबाव के चलते पैर पीछे खींच लिया और अपने समर्थको को चुनाव जीतने के लिए लगा दिया था। खबर है कि विवेक यादव रागिनी सोनकर के खास सहयोगी साथी है और उन्ही के विधानसभा क्षेत्र के है। लोक सभा चुनाव के दौरान शुरू हुई रंजिश का घड़ा अब जाकर फूटा और जंग शुरू हो गई है दोनो तरफ से मामला थाना चौकी तक पहुंच कर मुकदमें बाजी में तब्दील हो गया है।

इस झगड़े से हो सकता है सपा को नुकसान

सपा के दोनों जन प्रतिनिधियों के बीच चल रही इस जंग में जहां सपा में लगभग गुटबाजी की बू आने लगी है वहीं पर जिला कमेटी के लोग भी परेशान है। सपा के एक जिम्मेदार नेता ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि सपा के दोनों जन प्रतिनिधियों के इस विवाद से सपा जौनपुर के दोनों सुरक्षित विधान सभा जिसपर सपा का कब्जा है। 2027 के चुनाव में पार्टी को बड़ी क्षति उठानी पड़ सकती है। इन दोनो विधायक और सपा के पदाधिकारी के बीच चल रही मुकदमें बाजी से सपा को नुकसान की प्रबल संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। अब है कि केराकत, मछलीशहर दोनो सुरक्षित विधानसभा के जन प्रतिनिधि और सपा के ब्लाक अध्यक्ष के बीच छिड़ी जंग का परिणाम क्या और कैसा हो सकता है।

Tags:    

Similar News